{"_id":"5a5e026d4f1c1b89268b4b1c","slug":"praveen-togadia-get-happy-on-modi-govt-s-haj-subsidy-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज सब्सिडी खत्म करने पर तोगड़िया ने किया केंद्र का स्वागत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हज सब्सिडी खत्म करने पर तोगड़िया ने किया केंद्र का स्वागत
डिजिटल ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज सब्सिडी खत्म करने के केंद्र सरकार के कदम का विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने स्वागत किया है। सोमवार की घटना के बाद अहमदाबाद के अस्पताल से सरकार पर निशाना साधने वाले विहिप नेता ने देर शाम सरकार के कदम का स्वागत करते हुए मरहम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सरकार के इस कदम का उन्होंने खुद श्रेय भी बटोरा। केंद्रीय मंत्री मुख्त्तार अब्बास नकवी के जरिए हज सब्सिडी को खत्म करने के ऐलान के तुरंत बाद तोगड़िया ने बयान जारी कर कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार ने हिंदुओं की सामूहिक मांग की वजह से यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि देर से ही सही, सरकार ने यह कदम उठा लिया है। इसका हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर पर कानून बनाने की जताई उम्मीद
भगवा परिवार की लंबे अरसे से चली आ रही मांग को सरकार के जरिए मानने के बाद तोगड़िया ने भविष्य में राम मंदिर और गौरक्षा के मामले में भी सरकार से ऐसे कदमों की उम्मीद जताई है। तोगड़िया ने कहा कि सरकार के जरिए सुनहरे कदमों की यह शुरुआत संसद के आगामी सत्र में आगे बढ़कर राम मंदिर के लिए राष्ट्रीय कानून और गौरक्षा कानून की सफलता तक पहुंचेगी। सरकार से उन्होंने यह भी मांग की है कि हज सब्सिडी से बचने वाली राशि को वह हिंदू समाज की गरीब लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करे।
विज्ञापन
रणनीतिकारों ने ली राहत की सांस
वैसे तोगड़िया के बयान के बाद सरकार के रणनीतिकारों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को उनके लापता होने की चर्चाओं और मंगलवार को उनके एनकाउंटर किए जाने की आशंका जताने के बाद भगवा समर्थकों में ऊहापोह का भाव था। सोशल मीडिया पर सरकार और भगवा परिवार के समर्थक भी बंटे नजर आए।
सियासी गलियारे में चर्चा इस बात की भी है कि तोगड़िया प्रकरण से हुए सियासी खरोंच की भरपाई के लिए सरकार ने हज सब्सिडी को खत्म करने का यह शिगूफा छोड़ा है, क्योंकि मंत्रालय के कदम की घोषणा सरकार के मंच से करने के बजाय केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के साथ हुई अनौपचारिक चर्चा में की।