{"_id":"5bba0b38867a5568161d3293","slug":"praveen-togadia-attack-on-pm-modi-and-mohan-bhagwat-over-ram-mandir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया बोले- हिंदू राष्ट्र का मतलब यह नहीं है कि यहां मुस्लिमों के लिए स्थान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तोगड़िया बोले- हिंदू राष्ट्र का मतलब यह नहीं है कि यहां मुस्लिमों के लिए स्थान नहीं
भाषा, नागपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद् के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर अयोध्या में राम मंदिर बनाने के वादे को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए।
तोगड़िया ने यह कहने के लिए भागवत की आलोचना की कि ‘‘हिंदू राष्ट्र का मतलब यह नहीं है कि यहां मुस्लिमों के लिए स्थान नहीं है।’’ भागवत ने इस वर्ष सितम्बर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय व्याख्यान के दौरान यह बयान दिया था।
भागवत ने कहा था, ‘‘हिंदू राष्ट्र का यह मतलब नहीं है कि मुस्लिमों के लिए कोई स्थान नहीं है। जिस दिन ऐसा कहा जाएगा, हिंदुत्व का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। हिंदुत्व में वसुधैव कुटुम्बकम की बात की जाती है।’’
विज्ञापन
तोगड़िया ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि क्या गौ हत्यारों, लव जिहादियों, कश्मीर के पत्थरबाजों और पाकिस्तानी झंडे फहराने वालों के बिना हिंदुत्व नहीं बचेगा।’’
तोगड़िया ने कहा, ‘‘हम 52 वर्ष पहले आरएसएस में यह जानकर शामिल हुए थे कि यह हिंदू संगठन है। लेकिन अब हमें महसूस होता है कि यह केवल मुस्लिम समुदाय के हितों के लिए चिंतित है।’’ विहिप के पूर्व नेता ने आरोप लगाए कि आरएसएस अयोध्या में राम मंदिर बनाने में रूचि नहीं रखता है।
उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने की मांग करने के बजाए आरएसएस प्रमुख को प्रधानमंत्री को ‘‘आदेश’’ देना चाहिए कि सरकार संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ करे।
तोगड़िया ने कहा, ‘‘जब एससी...एसटी कानून की बात आती है तो मोदी कहते हैं कि मामले पर संसद निर्णय लेगी न कि अदालतें। लेकिन जब राम मंदिर बनाने की बात आती है तो मोदी पीछे हट जाते हैं और कहते हैं कि इस मुद्दे पर अदालतें निर्णय करेंगी न कि संसद।’’