{"_id":"5717fde34f1c1b13538b4f9c","slug":"pratyusha-parents-filed-petition-in-bombey-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल राज ने भी माना गर्भवती थी प्रत्यूषा, होगा डीएनए टेस्ट!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल राज ने भी माना गर्भवती थी प्रत्यूषा, होगा डीएनए टेस्ट!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 21 Apr 2016 06:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के प्रेमी राहुल राज सिंह ने उसके गर्भवती होने की खबर की पुष्टि कर दी है। इससे प्रत्यूषा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस कबूलनामे के बाद संभव है कि राहुल राज का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वहीं, बुधवार को प्रत्यूषा के माता-पिता ने बांबे हाईकोर्ट में दायर याचिका में राहुल राज पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी राहुल राज सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहलु ने पहले प्रत्यूषा के गर्भवती होने से इनकार किया। बाद में बताया कि दो महीने पहले गोरेगांव स्थित एक अस्पताल में वह प्रत्यूषा के साथ अबॉर्शन कराने गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राहुल राज ने कहा है कि यह निर्णय दोनों का था। क्योंकि, वे उस समय एक बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए आर्थिक रूप से तैयार नहीं थे। हालांकि राहुल का कहना है कि आत्महत्या से पहले प्रत्यूषा गर्भपात कराने के लिए डॉक्टर के पास अकेली गई थी। वह किसी काम में व्यस्त थे इसलिए साथ नहीं गए।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रत्यूषा ने गर्भपात के कारण खुदकुशी की है इसका अभी तक कोई लिंक नहीं मिल पाया है। एक दिन पहले ही जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि प्रत्यूषा ने खुदकुशी से एक दिन पहले गर्भपात कराया था।
पूर्व वकील ने की विस्तृत जांच की मांग
उधर, राहुल राज के वकील रह चुके नीरज गुप्ता गर्भपात की पुष्टि के बाद राहुल के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यूषा के गर्भवती होने की बात राहुल राज के परिवार को मालूम थी तो उनकी तत्काल शादी करानी चाहिए थी। गुप्ता ने सवाल किया कि क्या प्रत्यूषा का गर्भपात जबरन कराया गया था या राहुल ने उसे छोड़ने की धमकी दी थी। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जानी चाहिए।