{"_id":"60a57d788ebc3e29b425ad3a","slug":"prathamesh-jaju-captured-clearest-picture-of-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पुणे के नौजवान ने बनाई चांद की खूबसूरत, विलक्षण तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पुणे के नौजवान ने बनाई चांद की खूबसूरत, विलक्षण तस्वीर
Thu, 20 May 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 May 2021 02:35 AM IST
सार
- नाम दिया, एचडीआर लास्ट क्वार्टर मिनरल मून
- एक फोटो तैयार करने के लिए 186 गीगाबाइट (जीबी) डेटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
प्रथमेश जाजू द्वारा ली गई चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे में 16 साल के प्रथमेश जाजू ने चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर बनाई है। रंग-बिरंगी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जाजू ने इस विलक्षण तस्वीर को एचडीआर लास्ट क्वार्टर मिनरल मून नाम दिया है।
विज्ञापन
प्रथमेश ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उसने कहा, मैंने 3 मई की रात में एक बजे चार घंटे तक 55 हजार से अधिक फोटो क्लिक की। रॉ डेटा करीब 100 एमएम का था और इसे प्रोसेस करने से यह 186 जीबी हो गया।
विज्ञापन
प्रथमेश का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर इमेज को प्रोसेस करने में उनके लैपटॉप की जान निकलने वाली थी। जब उन्होंने इसे पूरा किया तो 50 मेगापिक्सल की यह तस्वीर बनकर तैयार हुई। मोबाइल पर देख पाने के लिए तस्वीर को छोटा किया।
विज्ञापन
चांद पर मिलने वाले हर रंग को दर्शाया
जाजू बताते हैं तस्वीर का हर रंग चांद पर मिलने वाले रंगों को दर्शाता है। नीले रंग में वे जगहें हैं जहां लोहा, टाइटेनियम और ऑक्सीजन से बना इल्मेनाइट है। वहीं, नारंगी और बैगनी रंग में वे जगहें हैं, जहां यह कम मात्रा में है। जबकि सफेद या ग्रे रंग में वे क्षेत्र हैं जहां सूरज की रोशनी ज्यादा है।
प्रथमेश जाजू ने कहा, मैंने कुछ आर्टिकल पढ़े और यूट्यूब पर वीडियो देखे। मैंने वहां इन तस्वीरों को कैप्चर करने और प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी इकट्ठा की। इंस्टाग्राम बायो में खुद को नौसिखिया खगोलशास्त्री और फोटोग्राफर बताने वाला प्रथमेश एस्ट्रोफिजिसिस्ट बनना चाहता है।