फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prathamesh Jaju captured clearest picture of moon

मुंबई: पुणे के नौजवान ने बनाई चांद की खूबसूरत, विलक्षण तस्वीर

Thu, 20 May 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 02:35 AM IST
सार

  • नाम दिया, एचडीआर लास्ट क्वार्टर मिनरल मून
  • एक फोटो तैयार करने के लिए 186 गीगाबाइट (जीबी) डेटा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Prathamesh Jaju captured clearest picture of moon
प्रथमेश जाजू द्वारा ली गई चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पुणे में 16 साल के प्रथमेश जाजू ने चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर बनाई है। रंग-बिरंगी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।  जाजू ने इस विलक्षण तस्वीर को एचडीआर लास्ट क्वार्टर मिनरल मून नाम दिया है।

विज्ञापन


प्रथमेश ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उसने कहा, मैंने 3 मई की रात में एक बजे चार घंटे तक 55 हजार से अधिक फोटो क्लिक की। रॉ डेटा करीब 100 एमएम का था और इसे प्रोसेस करने से यह 186 जीबी हो गया।
विज्ञापन


प्रथमेश का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर इमेज को प्रोसेस करने में उनके लैपटॉप की जान निकलने वाली थी। जब उन्होंने इसे पूरा किया तो 50 मेगापिक्सल की यह तस्वीर बनकर तैयार हुई। मोबाइल पर देख पाने के लिए तस्वीर को छोटा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चांद पर मिलने वाले हर रंग को दर्शाया
जाजू बताते हैं तस्वीर का हर रंग चांद पर मिलने वाले रंगों को दर्शाता है। नीले रंग में वे जगहें हैं जहां लोहा, टाइटेनियम और ऑक्सीजन से बना इल्मेनाइट है। वहीं, नारंगी और बैगनी रंग में वे जगहें हैं, जहां यह कम मात्रा में है। जबकि सफेद या ग्रे रंग में वे क्षेत्र हैं जहां सूरज की रोशनी ज्यादा है।

प्रथमेश जाजू ने कहा, मैंने कुछ आर्टिकल पढ़े और यूट्यूब पर वीडियो देखे। मैंने वहां इन तस्वीरों को कैप्चर करने और प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी इकट्ठा की। इंस्टाग्राम बायो में खुद को नौसिखिया खगोलशास्त्री और फोटोग्राफर बताने वाला प्रथमेश एस्ट्रोफिजिसिस्ट बनना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed