{"_id":"6323a0ad400e5c32a21d9267","slug":"pratap-pawar-of-sakal-media-group-elected-as-chairman-of-the-audit-bureau-of-circulations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ABC: मराठी अखबार सकाल समूह के एमडी प्रताप पवार बने ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस के अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ABC: मराठी अखबार सकाल समूह के एमडी प्रताप पवार बने ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस के अध्यक्ष
Fri, 16 Sep 2022 04:28 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:28 AM IST
सार
एबीसी की प्रबंधन परिषद में प्रकाशकों के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष प्रताप पवार और मानद सचिव रियाद मैथ्यू (मलयाला मनोरमा) के साथ ही हार्मुसजी एन कामा (द बांबे समाचार), शैलेश गुप्ता (जागरण), प्रवीण सोमेश्वर, (एचटी मीडिया), मोहित जैन (बेनेट एंड कोलमैन), ध्रुब मुखर्जी (एबीपी), करण दर्डा (लोकमत) सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रताप पवार बने एबीसी के अध्यक्ष।
- फोटो : wikas
विस्तार
मराठी अखबार सकाल समूह के चेयरमैन और एमडी प्रताप पवार को सर्वसम्मति से ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (एबीसी) का अध्यक्ष चुना गया है। पद्मश्री से सम्मानति पवार मराठा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर, पुणे के अध्यक्ष रहे हैं। आरके स्वामी प्रा. लि. के सीएमडी श्रीनिवासन के स्वामी को उपाध्यक्ष व हॉर्मुज्ड मसानी को महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन
ब्यूरो की प्रबंधन परिषद में प्रकाशकों के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष प्रताप पवार और मानद सचिव रियाद मैथ्यू (मलयाला मनोरमा) के साथ ही हार्मुसजी एन कामा (द बांबे समाचार), शैलेश गुप्ता (जागरण), प्रवीण सोमेश्वर, (एचटी मीडिया), मोहित जैन (बेनेट एंड कोलमैन), ध्रुब मुखर्जी (एबीपी), करण दर्डा (लोकमत) सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
परिषद में विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधि के रूप में नए उपाध्यक्ष श्रीनिवासन के स्वामी (आरके स्वामी प्रालि) व मानद कोषाध्यक्ष विक्रम सखूजा (मैडिसन कम्युनिकेशंस), शशिधर सिन्हा (आईपीजी मीडिया ब्रांड्स व मीडिया ब्रांड्स) और प्रशांत कुमार (ग्रुप एम मीडिया इंडिया) सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापनदाताओं के प्रतिनिधि के तौर पर देबब्रत मुखर्जी (यूनाइटेड ब्रूअरीज), करुणेश बजाज (आईटीसी), अनिरुद्ध हलदर (टीवीएस मोटर्स) और शशांक श्रीवास्तव (मारुति सुजुकी) शामिल हैं।