फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prashant Kishor Says, Sipping tea together not Opposition solidarity

Prashant Kishor: 'साथ चाय पीने से नहीं होती विपक्षी एकता', प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

Sun, 11 Sep 2022 08:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 11 Sep 2022 08:17 AM IST
सार

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल नेताओं से मिलने से राष्ट्रीय राजनीति प्रभावित नहीं होगी। 

विज्ञापन
Prashant Kishor Says, Sipping tea together not Opposition solidarity
प्रशांत किशोर(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार की राजनीति में सक्रिय होने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर मीडिया के सामने आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल नेताओं से मिलने और साथ चाय पीने से राष्ट्रीय राजनीति नहीं बदलती है। उनके इस कदम से जनता के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को अनुचित महत्व दिया गया: प्रशांत किशोर
वहीं प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के बिहार में भाजपा छोड़ने और महागठबंधन में शामिल होने की बात कहते हुए कहा कि यह राज्य आधारित घटना है। इसका अन्य राज्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले महाराष्ट्र में महागठबंधन की सरकार थी, लेकिन वर्तमान में एनडीए की सरकार है लेकिन इसका असर बिहार पर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को अनुचित महत्व दिया गया और राष्ट्रीय राजनीति पर इसका प्रभाव  न के बराबर होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में कुछ नहीं सुधरा है, नीतीश कुमार कुर्सी से चिपके हुए हैं: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में कोई विकास नहीं किया है। बिहार आज भी पिछड़ा राज्य है। नीतीश कुमार बगैर सरकारी सुरक्षा के निकल जाएं फिर उन्हें विकास समझ में आ जाएगा। नीतीश कुमार 10 वर्षों से राजनीतिक बाजीगरी दिखा रहे हैं और कुर्सी से चिपके हुए हैं। कुर्सी से चिपकने से कुछ नहीं होने वाला है। धरातल पर काम करना होगा।

प्रशांत किशोर का राहुल पर हमला
राहुल गांधी को उन राज्यों में यात्रा करनी चाहिए जहां कांग्रेस के सामने भाजपा है। बिहार में अब नीतीश कुमार को जनता के समर्थन से जीत पाना मुश्किल है। नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed