{"_id":"576c68b54f1c1bef58b48b87","slug":"prashant-kishor-making-plan-for-congress-to-win-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति, हर विधानसभा क्षेत्र में होगा ‘पीके ग्रुप’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति, हर विधानसभा क्षेत्र में होगा ‘पीके ग्रुप’
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 05:24 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए बनाई खास रणनीति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधार मजबूत करने में लगे प्रशांत किशोर (पीके) ने हर विधानसभा क्षेत्र में 20-20 तेजतर्रार कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार करने का इरादा बनाया है। बूथ स्तर तक सक्रियता बरत सकने वाले इन कार्यकर्ताओं को सीयूजी ग्रुप से जोड़कर सूचना तंत्र मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकार बताते हैं कि पीके की मंशा हर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत जानना है। राजनीतिक इतिहास के साथ भौगोलिक परिवेश, धर्म और जाति से जुड़ी समीकरणों को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस उम्मीदवार तय करेगी। इसके लिए पारंपरिक सांगठनिक पदाधिकारियों की राय तक सीमित रहने की बजाय वह जमीनी सक्रियता बनाए रखने वालों से सीधे संपर्क के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि विधानसभा क्षेत्रवार ऐसे कार्यकर्ताओं के नाम मांगे हैं, जो इलाके में सक्रियता के साथ-साथ राजनीति पर असर डालने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि की जानकारी ‘सूबे के चुनाव प्रबंधनतंत्र’ तक पहुंचा सकें। बीस नामों के चयन में कांग्रेस टिकट के दावेदारों की राय भी शामिल की जा रही है।
विज्ञापन
अपने सूचनातंत्र का आधार बनाने का काम गोपनीय तरीके से करने की योजना के चलते कांग्रेस के पदाधिकारी अभी इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। इस बाबत पूछने पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्र कुंवर सिंह ने सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन यह स्वीकार किया कि ग्राउंड लेवल पर कांग्रेस की स्थिति के आकलन के लिए हाईटेक योजना बनाई जा रही है।