{"_id":"5c80de4dbdec22145544d877","slug":"prashant-bhushan-apologized-says-he-made-genuine-mistake-in-tweets-on-fabricated-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवमानना मामले में प्रशांत भूषण ने मांगी माफी, कहा- मुझसे गलती हो गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अवमानना मामले में प्रशांत भूषण ने मांगी माफी, कहा- मुझसे गलती हो गई
Thu, 07 Mar 2019 02:33 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता प्रशांत भूषण (फाइल फोटो)
अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में स्वीकार किया कि उन्होंने एम नागेश्वर राव की सीबीआई के अंतरिम निदेशक के रूप में नियुक्ति के बारे में उच्चाधिकार चयन समिति की बैठक की कार्यवाही के विवरण को गढ़ा हुआ बताने संबंधी अपना ट्वीट करके ‘सही में गलती’ की थी।
विज्ञापन
भूषण ने अपने ट्वीट में कहा था कि सरकार ने शायद गढ़ा हुआ कार्यवाही विवरण न्यायालय में पेश किया है। न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ से अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि भूषण के बयान को देखते हुये वह उनके खिलाफ दायर अपनी अवमानना याचिका वापस लेना चाहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, भूषण ने न्यायालय में एक अर्जी दायर कर न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा से अनुरोध किया कि वह वेणुगोपाल की अवमानना याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग करें। न्यायमूर्ति मिश्रा को अवमानना याचिका की सुनवाई से अलग होने का अनुरोध करने के लिये भूषण ने पीठ से बिना शर्त क्षमा याचना करने से भी इंकार कर दिया। वेणुगोपाल ने पीठ से कहा कि वह अपने पहले के बयान पर कायम हैं कि वह इस मामले में प्रशांत भूषण के लिये कोई सजा नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
पीठ ने हालांकि कहा कि इस व्यापक मुद्दे पर विचार किया जायेगा कि क्या कोई व्यक्ति अदालत के विचाराधीन किसी मामले में जनता की राय को प्रभावित करने के लिये न्यायालय की आलोचना कर सकता है। पीठ इस मामले में अब तीन अप्रैल को आगे सुनवाई करेगी।
(इनपुटः भाषा)