फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prasar Bharati's digital channels record 100% digital growth in 2020; Pak second highest audience

2020 में भारत के बाद पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखा गया दूरदर्शन: प्रसार भारती

Sun, 03 Jan 2021 09:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Jan 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Prasar Bharati's digital channels record 100% digital growth in 2020; Pak second highest audience
प्रसार भारती - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सरकारी सूचना तंत्र प्रसार भारती के डिजिटल चैनल्स की वृद्धि दर 2020 में 100 फीसदी से ज्यादा रही। इसमें रोचक बात यह है कि प्रसार भारती द्वारा संचालित दूरदर्शन व ऑल इंडिया रेडियो को भारत के बाद सबसे ज्यादा पाकिस्तान में देखा-सुना गया। 

विज्ञापन



यह जानकारी रविवार को सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा दी गई। दूरदर्शन व आकाशवाणी के चैनलों को एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा-सुना। कुल मिलाकर समीक्षाधीन साल में इन चैनलों को छह अरब डिजिटल वाॅच मिनट देखा-सुना गया। रोचक बात यह है कि भारत के दर्शकों व श्रोताओं के बाद इनकी दूसरी बड़ी तादाद पाकिस्तान के नागरिकों की रही। जबकि तीसरे नंबर पर अमेरिका में देखा-सुना गया। 
विज्ञापन



‘न्यूजऑनएयर‘ से जुड़े 25 लाख से ज्यादा यूजर्स
प्रसार भारती के मोबाइल एप्लीकेशन ‘न्यूजऑनएयर‘ से वर्ष 2020 में 25 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़े। इस न्यूज प्लेटफाॅर्म को 30 करोड़ बार देखा गया। 

ये चैनल रहे सबसे लोकप्रिय
प्रसार भारती के 20 सबसे लोकप्रिय चैनलों में डीडी नेशनल व डीडी न्यूज के अलावा डीडी सह्याद्रि का मराठी न्यूज, डीडी चंदना के कन्ननड प्रोगा्रम, डीडी बांग्ला का बांग्ला न्यूज और डीडी सप्तगिरि के तेलुगु कार्यक्रम शामिल हैं। डीडी स्पोर्ट्स व आकाशवाणी स्पोर्ट्स को देखने-सुनने वाले स्थिर रहे, जबकि प्रसार भारती आर्काइव व डीडी किसान टाॅप-10 में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कार्यक्रम सबसे लोकप्रिय रहे
बीते वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा लोकप्रिय डिजिटल कार्यक्रम प्रधानमंत्री की स्कूली बच्चों से बातचीत, गणतंत्र  दिवस परेड 2020 व शकुंतला देवी का दुर्लभ वीडियो रहा, जिसे डीडी नेशनल आर्काइव से प्रसारित किया गया। संस्कृत भाषा के लिए प्रसार भारती ने वर्ष 2020 में यू ट्यूब पर पूर्ण संस्कृत कंटेट का एक चैनल लांच किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed