Pranab Mukherjee: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर बेटा-बेटी और अस्पताल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन भी कोई सुधार नहीं हुआ है। गुरुवार को सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल ने मुखर्जी की स्थिति को लेकर जानकारी साझा की। अस्पताल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत में आज सुबह से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, प्रणब मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति को लेकर अफवाहें भी फैल रही हैं, जिसका उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने खंडन किया है।
सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल ने प्रणब मुखर्जी की सेहत को लेकर जानकारी दी। अस्पताल ने कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह अचैतन्य अवस्था में हैं और फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।'
The condition of former President Pranab Mukherjee remains unchanged this morning. He is deeply comatose with stable vital parameters and continues to be on ventilatory support: Army Research & Referral (R&R) Hospital, Delhi https://t.co/JPhaOOoEvL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2020
अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया, 'मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी अभी भी जीवित हैं और हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं! प्रतिष्ठित पत्रकारों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही अटकलों और फर्जी खबरों से साफ जाहिर होता है कि भारत में मीडिया फेक न्यूज का कारखाना बन गया है।'
My Father Shri Pranab Mukherjee is still alive & haemodynamically stable !
— Abhijit Mukherjee (@ABHIJIT_LS) August 13, 2020
Speculations & fake news being circulated by reputed Journalists on social media clearly reflects that Media in India has become a factory of Fake News .
वहीं, प्रणब मुखर्जी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उनकी सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर नाराजगी व्यक्त की है। शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया, 'मेरे पिता के हालत के बारे में अफवाहें झूठी हैं। सभी से अनुरोध है, खासतौर पर मीडिया से कि वह मुझे कॉल नहीं करें, क्योंकि मेरे फोन पर अस्पताल से मेरे पिता की सेहत के अपडेट आ रहे हैं।'
Rumours about my father is false. Request, esp’ly to media, NOT to call me as I need to keep my phone free for any updates from the hospital🙏
— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) August 13, 2020