Pranab Mukherjee: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की और बिगड़ी हालत फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुआ सेप्टिक शॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण की वजह से वह सेप्टिक शॉक में हैं।
अस्पताल ने पूर्व राष्ट्रपति की सेहत को लेकर बयान जारी कर कहा, कल से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उनके फेफड़ों में संक्रमण की वजह से वह सेप्टिक शॉक में चले गए हैं।
There is a decline in the medical condition of Former President Pranab Mukherjee since yesterday. He is in septic shock due to his lung infection & is being managed by a team of specialists. He continues to be in deep coma & on ventilator support: Army Hospital (R&R), Delhi Cantt pic.twitter.com/wRlCCT0s6v
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 31, 2020
बयान में कहा गया है कि मुखर्जी की विशेष टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। वे लगातार गहरे कोमा में हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सेप्टिक शॉक एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें रक्तचाप काम करना बंद कर देता है और शरीर के अंग पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में विफल हो जाते हैं।
इससे पहले, रविवार को अस्पताल की ओर से उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति का फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा है। वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं।
84 साल के मुखर्जी को दस अगस्त को दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण हो गया था। मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में 2012 से 2017 तक पद पर रहे।