{"_id":"622c4f53b8633307620b5c8f","slug":"pramod-sawant-resigns-as-goa-chief-minister-asked-to-continue-as-caretaker-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: सीएम प्रमोद सावंत का इस्तीफा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए गए, नेता चुने जाने पर पेश करेंगे नई सरकार का दावा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: सीएम प्रमोद सावंत का इस्तीफा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए गए, नेता चुने जाने पर पेश करेंगे नई सरकार का दावा
Sat, 12 Mar 2022 01:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:14 PM IST
सार
दो दिन पहले आए 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस तरह वह राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने शनिवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले आए 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस तरह वह राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। शनिवार दोपहर को सीएम सावंत ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में सावंत ने कहा कि उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सीएम के रूप में कार्य करते रहने को कहा गया है। सावंत ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक सीएम का नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
कब पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा?
सावंत ने कहा कि नई सरकार के गठन का दावा पेश करने के लिए पार्टी ने अभी तारीख तय नहीं की है। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक गोवा व तीन अन्य राज्यों में जाएंगे। इन चारों राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की है। पर्यवेक्षकों के आने के बाद शपथ की तारीखें घोषित की जाएंगी।
उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक कब पणजी आएंगे? उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने का दावा पेश करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी, इसके साथ ही नई विधानसभा के गठन का सिलसिला शुरू हो गया है। गोवा में बहुमत के लिए भाजपा को मात्र एक विधायक के समर्थन की जरूरत है। वह यह सहयोगी दल या अन्य विधायकों की मदद से पा सकती है।