{"_id":"5ded603e8ebc3e1bc4611229","slug":"pralhad-joshi-will-propose-suspension-of-congress-mps-on-misbehavior-from-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति से दुर्व्यवहार पर कांग्रेस सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव पेश करेंगे प्रह्लाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्मृति से दुर्व्यवहार पर कांग्रेस सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव पेश करेंगे प्रह्लाद
Mon, 09 Dec 2019 02:12 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : लोकसभा टीवी
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृत ईरानी से छह दिसंबर को लोकसभा में हुए दुर्व्यवहार पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी सोमवार को कांग्रेस सांसदों टीएन प्रतापन और डीन कुरियाकस के खिलाफ सदन में प्रस्ताव पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने इन सांसदों के खिलाफ नियम 374 के तहत कार्रवाई करने के लिए स्पीकर ओम बिरला को नोटिस दिया था।
विज्ञापन
दरअसल शुक्रवार को सदन में स्मृति ईरानी उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जलाने की घटना पर जवाब दे रही थीं, उसी वक्त कांग्रेस के सांसद उनके सामने आक्रामक भाव मुद्रा में पहुंच गए। इससे पहले ईरानी ने कहा था कि वह कांग्रेस के दोनों सांसदों के कथित दुर्व्यवहार से दुखी हैं।
विज्ञापन