फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prakash javadekar says Restrictions are constantly being removed in Jammu and Kashmir

कश्मीर में पाबंदियां लगातार हटाई जा रही हैं : प्रकाश जावड़ेकर

Fri, 30 Aug 2019 05:12 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
prakash javadekar says Restrictions are constantly being removed in Jammu and Kashmir
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : एएनआई

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर घाटी में पाबंदियां हर रोज लगातार हटाई जा रही हैं। उन्होंने ‘पूर्ण सामान्य नए कश्मीर’ का वादा भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर की स्थिति पर ‘फर्जी खबरें’ प्रसारित करने को लेकर कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों की आलोचना भी की और कहा कि वे रोजाना बेनकाब हो रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने यहां मलयाला मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव में श्रोताओं से संवाद करते हुए इस बात को खारिज कर दिया कि घाटी में मीडिया ब्लैकआउट है।

उन्होंने कहा कि अखबारों और टीवी चैनलों के प्रतिनिधि क्षेत्र में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी अखबार सभी भाषाओं में रोज प्रकाशित हो रहे हैं और श्रीनगर रेडियो एवं खबरिया चैनल लोगों तक पहुंच रहे हैं।

जावड़ेकर पांच अगस्त से कश्मीर में कथित मीडिया ब्लैकआउट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे थे। पांच अगस्त को केंद्र ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, "युक्तिसंगत पाबंदियों का एक दौर था। अब ये पाबंदियां रोजाना लगातार हटाई जा रही हैं और आप पूर्ण सामान्य नया कश्मीर एवं नया भारत पाएंगे।" 


उन्होंने कहा, "जहां तक मीडिया की बात है तो कई चैनल रोजाना चीजों को बेनकाब कर रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि एक प्रसिद्ध विदेशी टीवी चैनल ने 10,000 लोगों का प्रदर्शन दिखाया। तथ्य यह था... पहला, यह कराची का एक प्रदर्शन था और दूसरा, यह चार साल पहले का प्रदर्शन था।" 

मंत्री ने कहा कि ये चैनल अब बेनकाब हो गए हैं और वे ऐसे पोस्ट एवं खबरों से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed