फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Javadekar said No study claims to reduce life due to pollution, not create unnecessary fear

प्रदूषण से जीवन घटने का किसी अध्ययन में दावा नहीं, बेवजह डर पैदा न करें : जावड़ेकर

Fri, 06 Dec 2019 06:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 Dec 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar said No study claims to reduce life due to pollution, not create unnecessary fear
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत में किसी अध्ययन ने यह दावा नहीं किया कि प्रदूषण से जीवन प्रत्याशा घटती है। ऐसे में इसको लेकर जनता के बीच किसी तरह का मनोवैज्ञानिक डर पैदा करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


लोकसभा में प्रदूषण से जीवन प्रत्याशा घटने के दावों से जुड़े सवाल पर बोलते हुए जावड़ेकर ने कहा, सरकार प्रदूषण को कम करने की दिशा में जरूरी कदम उठा रही है और इनका असर भी दिख रहा है। उन्होंने सदन को बताया कि भारतीय अध्ययनों में प्रदूषण और जीवन प्रत्याशा के बीच किसी तरह के संबंध का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


वहीं जिन अध्ययनों में ऐसा जिक्र है भी वे पहली पीढ़ी के आंकड़ों पर आधारित नहीं हो सकते। जावड़ेकर ने सदन में बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) शुरू किया है जिसमें पूरे देश में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान करेगा। इसके तहत  तहत, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के तहत परिवेशी वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के आधार पर 102 गैर-प्राप्ति शहरों की पहचान की गई है। इन शहरों के लिए अलग अलग एक्शन प्लान को भी मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed