फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash javadekar attacks on rahul gandhi for emergency

प्रकाश जावड़ेकर का राहुल पर हमला, कहा- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

Thu, 04 Mar 2021 09:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Mar 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Prakash javadekar attacks on rahul gandhi for emergency
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर गुरुवार को एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के मुहावरे वाले ट्वीट के जवाब में तीन मुहावरे ट्वीट कर जवाब दिया है। बता दें कि राहुल गांधी ने बॉलीवुड हस्तियों पर आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की कार्रवाई, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को लेकर ट्वीट किया था।

विज्ञापन


अब जावड़ेकर ने राहुल के इस ट्वीट का तीन मुहावरों का उदाहरण देकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में मीडिया की आजादी पर अंकुश लगाने वाली कांग्रेस का मीडिया की आजादी पर ज्ञान देना 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली' जैसे मुहावरे को चरितार्थ करती है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और चुनाव में स्थिति अंगुली पर गिनी जा सकती है। जावड़ेकर यहीं नहीं रुके उन्होंने रंगा सियार का उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे सांप्रदायिक पार्टी धर्मनिरपेक्षता का ढोंग करती है और एक परिवार की पार्टी अब हमें लोकतंत्र का पढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मुहावरों से राहुल ने कसा था केंद्र पर तंज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा तीन मुहावरों से तंज कसा था। उन्होंने गुरुवार को यह ट्वीट किए थे। उनके ट्वीट को फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के यहां हुई आयकर विभाग की छापेमारी से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि केंद्र सरकार सीबीआई को अपनी अंगुली पर नचाती है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ मुहावरे: अंगुलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आईटी विभाग, ईडी-सीबीआई के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।'


बता दें कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी की तरफ से लगातार सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर तीखे वार किए जा रहे हैं। भारत और चीन के बीच तनातनी से लेकर देश की अर्थव्यवस्था तक को लेकर वे मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसे सरकार की बदले की कार्रवाई करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed