फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Javadekar accepts what Smriti Irani rejected PMO idea to let IIMs choose their chiefs

अब IIM खुद चुनेंगे अपना मुखिया, प्रकाश जावड़ेकर ने पीएमओ की सिफारिश को स्वीकारा

Fri, 12 Aug 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar accepts what Smriti Irani rejected PMO idea to let IIMs choose their chiefs
- फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अगुवाई में मानव संसाधन मंत्रालय भारतीय प्रबंधन संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन की नियुक्ति में सरकार की भूमिका को खत्म करने पर सहमत हो गया है। हालांकि कुछ ही महीने पहले पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ने आईआईएम अहमदाबाद की ओर से चेयरमैन पोस्ट के लिए सुझाए गए कॉरपोरेट दिग्गजों के एक पैनल को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


मई महीने में स्मृति ईरानी ने चौंकाते हुए अपने फैसले में आईआईएम अहमदाबाद की ओर से चुने गए नामों को खारिज कर दिया था। इनमें इंफोसिस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन आर सेशासये, एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख और हीरो मोटर कॉर्प के सीएमडी पवन मुंजाल का नाम शामिल था। 
विज्ञापन

ईरानी ने चौंकाया

Prakash Javadekar accepts what Smriti Irani rejected PMO idea to let IIMs choose their chiefs
गौरतलब है कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन एएम मलिक के 31 दिसबंर 2015 को इस्तीफा देने के बाद नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की नियुक्ति के लिए इन नामों को आईआईएम अहमदाबाद ने सुझाया था। लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड के चेयरमैन एएम मलिक ने अपने कार्यकाल के खत्म होने से दो साल पहले ही बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। 

स्मृति ने आईआईएम अहमदाबाद के सुझाए नामों को खारिज करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया। ऐसे में ईरानी के फैसले को प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों की स्वायत्ता पर हमला माना गया। 

कैबिनेट विस्तार के बाद एचआरडी मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय की सिफारिश को स्वीकार करने का फैसला किया। इसके बाद सभी आईआईएम ऐसे फैसले बिना मंत्रालय की इजाजत के ले सकेंगे। इस संदर्भ में तैयार ड्राफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी के लए भेजा गया है। 

पीएमओ ने की थी इसकी सिफारिश

Prakash Javadekar accepts what Smriti Irani rejected PMO idea to let IIMs choose their chiefs
इससे पहले ईरानी के कार्यकाल में तैयार किए गए बिल के मुताबिक चेयरमैन की नियुक्ति बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से सलाह के बाद राष्ट्रपति करेंगे। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि चेयरमैन की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय सरकार का ही होगा। सूत्रों के मुताबिक नए ड्राफ्ट में सरकार की भूमिका खत्म कर दी गई है। 

गौरतलब है कि पिछले महीने पीएमओ में हुई बैठक में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन की नियुक्ति में सरकार की भूमिका खत्म करने पर फैसला किया गया। 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंत्रालय की उन दलीलों को स्वीकार कर लिया, जिसमें मंत्रियों को समन्वय समिति के प्रमुख के तौर पर नियुक्त करने और आईआईएम के काम की राष्ट्रपति द्वारा समीक्षा को बरकरार रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed