फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna books flight from Munich to Bengaluru, likely to reach on Friday midnight news in hindi

Karnataka: प्रज्ज्वल रेवन्ना ने म्यूनिख से बंगलूरू का टिकट किया बुक, 31 मई को भारत लौटने की संभावना

Wed, 29 May 2024 11:41 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 29 May 2024 11:41 AM IST
सार

दो दिन पहले हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि हासन के सांसद इससे पहले दो बार जर्मनी से फ्लाइट का टिकट कैंसल कर चुके हैं।

विज्ञापन
Prajwal Revanna books flight from Munich to Bengaluru, likely to reach on Friday midnight news in hindi
प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। रेवन्ना पर लगे इन आरोपों से कर्नाटक की राजनीति में उथल पुथल मच गई। बता दें कि देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच ही वह 27 मई को जर्मनी फरार हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, प्रज्ज्वल रेवन्ना अब भारत वापस आ रहे हैं। उन्होंने 30 मई की म्यूनिख से बंगलूरू की वापसी की टिकट ली है। 
विज्ञापन


विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के 31 मई की सुबह बंगलूरू पहुंचने की संभावना है। इस दौरान एसआईटी की टीम केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर तैनात रहेंगे। अबतक प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों की पहचान नवीन गौड़ा और चेतन गौड़ा के तौर पर की गई थी। इन दोनों पर प्रज्ज्वल से जुड़े वीडियो वाली पेन ड्राइव को वितरित करने का आरोप है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
बता दें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। वह हासन लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी हैं। हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान के ठीक एक दिन बाद, 27 अप्रैल को प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। एजेंसी के द्वारा प्रज्ज्वल के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में विशेष अदालत ने हासन सांसद के खिलाफ 18 मई को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हासन सांसद ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि हासन के सांसद इससे पहले दो बार जर्मनी से फ्लाइट का टिकट कैंसल कर चुके हैं। इस बीच एसआईटी ने प्रज्ज्वल के आवास की तलाशी ली, जिसमें उन्होंने कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed