Karnataka: प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत, अश्लील वीडियो मामले में अदालत में हुई थी पेशी
जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। मेडकिल के बाद प्रज्ज्वल को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
विस्तार
कई महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के आरोपों में घिरे प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उन्हें कर्नाटक की विशेष अदालत में पेश किया गया था। अदालत में न्यायमूर्ति केएन शिवकुमार ने मामले की सुनवाई की।
Obscene videos case: Suspended JD(S) leader Prajwal Revanna remanded to six days police custody https://t.co/t1ZegXN1Ro
— ANI (@ANI) May 31, 2024विज्ञापन
अदालत में पेशी; अग्रिम जमानत पर दलीलें
इससे पहले प्रज्ज्वल रेवन्ना को सिटी सिविल कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले जांच दल मेडिकल के लिए प्रज्ज्वल को बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल ले गया था। मामले में जन प्रतिनिधि अदालत में एसआईटी की ओर से पेश वकील ने बताया कि प्रज्ज्वल को गिरफ्तार किया जा चुका है, ऐसे में अग्रिम जमानत याचिका का कोई मतलब ही नहीं रहा। बता दें, प्रज्ज्वल ने कुल तीन मामलों के सिलसिले में तीन अग्रिम जमानत याचिकाएं दायर की थीं।
He was arrested by the SIT last night. #Karnataka pic.twitter.com/lC8H3sibXm
— ANI (@ANI) May 31, 2024
मेडिकल के लिए लेकर जाते हुए
#WATCH | Obscene videos case: Suspended JD(S) leader Prajwal Revanna, brought to Bowring & Lady Curzon Hospital in Bengaluru for medical examination after he was arrested by the SIT last night.#Karnataka pic.twitter.com/aAaE5hvCAo
— ANI (@ANI) May 31, 2024
प्रज्जवल की मां को नहीं मिली अग्रिम जमानत
इससे पहले इसी मामले में बंगलूरू की एक अदालत ने भवानी रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां और विधायक एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना ने जनप्रतिनिधियों के लिए गठित विशेष अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी। प्रज्ज्वल और पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और अपहरण मामलों की जांच जारी है। इसी आधार पर विशेष जांच दल (एसआईटी) ने भवानी की याचिका का पुरजोर विरोध कर कहा, नौकरानी के अपहरण में भवानी रेवन्ना की भूमिका की जांच जरूरी है। एसआईटी ने भवानी को 1 जून को होलेनरसीपुर स्थित उनके घर पर उपस्थित होने को कहा है।
मीडिया ट्रायल न कराने का अनुरोध
विशेष जांच दल (एसआईटी) आज सुबह बंगलूरू स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंची थी। सीआईडी कार्यालय में उनके साथ पूछताछ की जाएगी। एसआईटी सूत्रों की मानें तो उनका पौरूष परीक्षण भी कराया जा सकता है। प्रज्ज्वल के वकील, अरुण ने कहा कि वे जांच में सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। मीडिया से उनका अनुरोध है कि उनका मीडिया ट्रायल न किया जाए। उन्हें होलेनरसीपुरा मामले में गिरफ्तार किया गया है।
जांच निष्पक्ष होनी चाहिए#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Advocate Arun, representing suspended JD(S) leader Prajwal Revanna, says, "He has come forward to cooperate in the investigation. His request to the media is that there should be no media trial. He has been arrested in the Holenarasipura case..." pic.twitter.com/8PHyTD3kXz
— ANI (@ANI) May 31, 2024
मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। एसआईटी जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। पीड़ितों को न्याय दिलाने पर भरोसा होना चाहिए। मामले में कई एंगल है। हम देख रहे हैं क्या होता है।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि प्रज्ज्वल रेवन्ना कल रात 12.50 बजे जर्मनी से आए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। काननू के अनुसार, अधिकारी कार्रवाई करेंगे। मैं कल शिमोगा से आया हूं। मैंने अभी तक अधिकारियों से बात नहीं की है। हम पहले भी साफ कर चुके हैं कि पीड़ितों को एसआईटी के समक्ष अपनी समस्याएं बतानी चाहिए।
#WATCH | Karnataka: Special Investigation Team (SIT) arrives at the CID office, in Bengaluru.
— ANI (@ANI) May 31, 2024
Suspended JD(S) leader Prajwal Revanna, who is facing sexual abuse charges will be taken for a medical test from here. pic.twitter.com/KC7XeaVhRc
जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर बेंगलुरू में सीआईडी के कार्यालय पहुंची। यहां से रेवन्ना को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा। वहीं, विशेष जांच दल (एसआईटी) बेंगलुरु हवाई अड्डे से दो सूटकेस ले गई थी। गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्ज्वल ने पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को भारत वापसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एसआईटी रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए पहले से तैयार थी। पिछले दिनों इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
बता दें कि प्रज्ज्वल की संभावित देश वापसी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम शुक्रवार को जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है।
इससे पहले बृहस्पतिवार को कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ‘हासन चलो’ मार्च में शिरकत की व आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। इस मार्च का आयोजन ‘नवेड्डु निलादिद्दरे’ नामक मानवाधिकार समूह द्वारा किया था। इसमें राज्य भर से महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और दलितों ने हिस्सा लिया।