फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prahlad Joshi said That opposition wasted the time of Parliament told Rahul Gandhi A part time politician Latest News Update

संसद: प्रहलाद जोशी बोले- विपक्ष ने समय बर्बाद किया, राहुल को बताया पार्ट टाइम राजेनता, लोकसभा अध्यक्ष ने भी जताई निराशा

Wed, 22 Dec 2021 04:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 22 Dec 2021 04:00 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल अंशकालिक राजनेता हैं। शायद वह नया साल मनाने कहीं जा रहे हों।

विज्ञापन
Prahlad Joshi said That opposition wasted the time of Parliament told Rahul Gandhi A part time politician Latest News Update
प्रहलाद जोशी - फोटो : ANI

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने संसद के दोनों सदनों के स्थगन पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम सदन चलाना चाहते थे, लेकिन विपक्ष ने इतने दिन बर्बाद किए। बिना किसी चर्चा के हंगामा किया। इससे सिर्फ समय बर्बाद हुआ। जोशी ने कांग्रेस नेता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अंशकालिक (पार्टटाइम) राजनेता हैं। शायद वह नया साल मनाने कहीं जा रहे हों। 

विज्ञापन


बिरला ने भी जताई निराशा
वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति स्वाभाविक हैं, लेकिन नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान डालना ठीक नहीं है। संसद के शीतकालीन सत्र केअनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। बिरला ने कार्यवाही के दौरान शोर-शराबे से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष असहमति दर्ज कराए, लेकिन सदन नहीं चले, यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीठासीन सभापतियों के सम्मेलन में इस बात पर सहमति बनी थी कि प्रश्नकाल स्थगित नहीं होना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसद में सहमति-असहमति हो, लेकिन यह चर्चा एवं संवाद के जरिए होना चाहिए। बिरला ने कहा कि मेरे लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही बराबर हैं। मैंने सभी को अपनी बात रखने का पर्याप्त समय दिया है। सदस्यों के विरोध दर्ज कराने के लिए अगर पहले आसन के समीप आने का कोई चलन रहा भी है, तब भी यह उचित नहीं है। ऐसी परंपरा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद सत्र में अपनी भूमिका का निर्वाह करने में विफल रहा विपक्ष: भाजपा
वहीं, भाजपा के राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि सत्र का मतलब यह होता है कि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल करे और राज्यसभा व लोकसभा में चिंता के मुद्दे उठाए लेकिन इसकी जगह उसने अपने आचरण से संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। बलूनी ने कहा कि संसद का सत्र जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने का होता है। लेकिन विपक्षी अपनी भूमिका का निर्वाह करने में विफल रहा। कांग्रेस और उसके सहयोगी जनता के मुद्दों को अक्सर नजरअंदाज करते हैं। इसलिए देश की जनता ने भी उन्हें नकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed