फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prahlad joshi attack rahul gandhi over rally says he become actor on tractor ask you believe in democracy or hypocrisy

राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, कहा- ट्रैक्टर पर बैठे अभिनेता बन गए हैं, पूछा ये सवाल

Tue, 23 Feb 2021 03:21 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 23 Feb 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
prahlad joshi attack rahul gandhi over rally says he become actor on tractor ask you believe in democracy or hypocrisy
ट्रैक्टर रैली निकालते राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि वे ट्रैक्टर पर बैठे अभिनेता बन गए हैं। भाजपा नेता ने किसान आंदोलन को लेकर भी उनपर हमला बोला। इसके अलावा जोशी ने कांग्रेस सांसद से पूछा है कि वो लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं या पाखंड में।

विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी ट्रैक्टर पर बैठे अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। यदि आप एपीएमसी के पक्ष में हैं तो केरल में एपीएमसी क्यों नहीं है। राहुल गांधी पंजाब में आपकी सरकार एक कानून लेकर आई है, जिसके तहत समझौते को तोड़ने वाले किसान को जेल भेजा जा सकता है।'
विज्ञापन

 

कांग्रेस और वामदल के गठबंधन पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'वामपंथियों का पाखंड यह है कि वे दिल्ली, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। वे (कांग्रेस और वामपंथी) पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में भी दोस्त हैं। आप केरल में पोलित ब्यूरो पर विश्वास नहीं करना चाहते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में करते हैं। मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि आप लोकतंत्र में विश्वास करते हैं या पाखंड में।'


भाजपा नेता ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ केरल में लड़ रहे हैं। केरल में 'कुश्ती', दिल्ली और अन्य स्थानों पर 'दोस्ती' कर रहे हैं। इन पार्टियों का पाखंड देखिए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी दिल्ली में कांग्रेस का समर्थन कर रही हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में वैसा नहीं कर रही हैं क्योंकि कांग्रेस विभिन्न क्षेत्रीय दलों पर एक बोझ बन गई है।'

वायनाड में किसानों के समर्थन में राहुल ने निकाली ट्रैक्टर रैली 
राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद भी ट्रैक्टर चलाया और कांग्रेस के कई नेता उनके ट्रैक्टर पर बैठे थे। इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का विचार शक्तिशाली लोगों का सशक्तिकरण है लेकिन हमारा विचार कमजोरों का सशक्तिकरण करना है। राष्ट्र के विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed