फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prabowo Subianto President of Indonesia meets President Droupadi Murmu PM Narendra Modi news in hindi

Prabowo Subianto: राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति, गणतंत्र दिवस में होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 25 Jan 2025 11:19 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 Jan 2025 11:19 AM IST
सार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गुरुवार रात नई दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Prabowo Subianto President of Indonesia meets President Droupadi Murmu PM Narendra Modi news in hindi
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी - फोटो : ANI(Video Grab)

विस्तार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी से गले भी मिलें। सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। वे गुरुवार रात नई दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

इन समझौतों पर हो सकती है बात
इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदने को लेकर इच्छुक है। ऐसे में राष्ट्रपति सुबियांतो अपनी इस यात्रा के दौरान ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने पर चर्चा जरूर करेंगे। रविवार को इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। यह पहली बार होगा जब इंडोनेशिया का दल विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में तेजी आई है। पीएम मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, इस दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। प्रबोवो सुबियांतो इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत कर चुके हैं। इंडोनेशिया में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सुबियांतो ने पीएम मोदी को फोन किया था। इस दौरान दोनों के बीच भारत-इंडोनेशिया के संबंधों को आगे बढ़ाने से लेकर कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई थी। इसके अलावा दोनों नेताओं ने 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरो में जी20 सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात की थी। 

दोनों देशों के बीच व्यापार
2018 में रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों में भी लगातार विस्तार देखा गया है। 2023 में भारत-इंडोनेशिया व्यापार की मात्रा 29.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज की गई। इंडोनेशिया में बुनियादी ढांचे, बिजली, कपड़ा, इस्पात, मोटर वाहन, खनन, बैंकिंग और उपभोक्ता सामान क्षेत्रों में भारतीय निवेश 1.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इंडोनेशिया में भारतीय मूल के लगभग 150,000 व्यक्ति रहते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 'भाजपा को जानो' पहल के तहत नई दिल्ली में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से मुलाकात की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed