फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Power Minister RK Singh meeting on Electricity crisis in india, coal crisis, Delhi power crisis

बिजली संकट: ऊर्जा मंत्री बोले- हां, पहले की तरह नहीं बचा है कोयले का स्टॉक, लेकिन दिल्ली में आपूर्ति सामान्य

Sun, 10 Oct 2021 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 01:28 PM IST
सार

आरके सिंह ने कहा कि हमारे पास आज के दिन में कोयले का चार दिन से ज़्यादा का औसतन स्टॉक है, हमारे पास प्रतिदिन स्टॉक आता है। कल जितनी खपत हुई, उतना कोयले का स्टॉक आया। उन्होंने कहा कि पहले की तरह कोयले का 17 दिन का स्टॉक नहीं है।

विज्ञापन
Power Minister RK Singh meeting on Electricity crisis in india, coal crisis, Delhi power crisis
देश में बिजली संकट पर बयान देते ऊर्जा मंत्री आरके सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोयले की कमी के चलते गहराते बिजली संकट के मद्देनजर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आज पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोयले की कमी से निपटने के लिए इंतजामों पर चर्चा की गई। वहीं इस बैठक के बाद आरके सिंह ने कहा कि हमारे पास आज के दिन में कोयले का चार दिन से ज़्यादा का औसतन स्टॉक है, हमारे पास प्रतिदिन स्टॉक आता है। कल जितनी खपत हुई, उतना कोयले का स्टॉक आया। उन्होंने कहा कि पहले की तरह कोयले का 17 दिन का स्टॉक नहीं है लेकिन 4 दिन का स्टॉक है।  कोयले की ये स्थिति इसलिए है क्योंकि हमारी मांग बढ़ी है और हमने आयात कम किया है। हमें कोयले की अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ानी है हम इसके लिए कार्रवाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में बिजली संकट नहीं, फैलाया गया भ्रम
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के सिंह ने दिल्ली में बिजली संकट पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जितनी बिजली की आवश्यकता है, उतनी बिजली की आपूर्ति हो रही है और होती रहेगी।बिना आधार के ये पैनिक इसलिए हुआ क्योंकि गेल ने दिल्ली के डिस्कॉम को एक मैसेज भेज दिया कि वो बवाना के गैस स्टेशन को गैस देने की कार्रवाई एक या दो दिन बाद बंद करेगा। वो मैसेज इसलिए भेजा क्योंकि उसका कांट्रैक्ट समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री के बयान पर कोयला मंत्री ने दी सफाई
वहीं केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि बिजली आपूर्ति बाधित होने का बिल्कुल भी खतरा नहीं है। कोल इंडिया लिमिटेड के पास 24 दिनों की कोयले की मांग के बराबर 43 मिलियन टन का पर्याप्त कोयला स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा था पत्र 
इससे पहले कोयले की कमी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से दखल की अपील की थी। केजरीवाल ने लिखा था कि दिल्ली में बिजली संकट पैदा हो सकता है। मैं खुद पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हूं। हम इस स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच मैंने प्रधानमंत्री को खत लिखकर इस मामले में दखल देने को कहा है। केजरीवाल ने  तीन मांग भी रखीं। पहली, दूसरे पावर प्लांट से कोयला दादरी और झज्जर पावर पावर प्लांट भेजा जाए। दूसरी कि दिल्ली के गैस आधारित पावर प्लांट को पर्याप्त गैस दी जाए और तीसरी, इलेक्ट्रिसिटी एक्सचेंज में मुनाफाखोरी ना हो इसके लिए प्रति यूनिट  बिजली बेचने का अधिकतम रेट तय किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed