{"_id":"5704508b4f1c1b2e39c811a9","slug":"power-grid-beginning-of-30-300-million-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर ग्रिड ने की एक वर्ष में सर्वाधिक 30,300 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पावर ग्रिड ने की एक वर्ष में सर्वाधिक 30,300 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सार्वजनिक कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वर्ष 2015-16 के दौरान 30,300 करोड़ रुपये की वितरण परियोजनाओं की शुरुआत की है जो कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
कंपनी की इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों में दो अंतरराष्ट्रीय इंटर कनेक्शन स्थापित करना है जिसमें से एक नेपाल और दूसरा बांग्लादेश के साथ स्थापित किया गया। वित्तीय वर्ष 2016 के दौरान 50000 करोड़ से अधिक के पारेषण परियोजनाओं के लिए ठेके जारी किये गये हैं जो किसी एक वित्तीय वर्ष में कंपनी द्वारा जारी की गई अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन
वर्ष के दौरान कंपनी ने 22,000 करोड़ रुपये की लागत के 270 पैकेज प्रदान किये और 13200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई। अप्रैल 2015 से दिसम्बर 2015 की नौ माह की अवधि के लिए कंपनी ने कुल 15320 करोड़ रुपये की आय और कर उपरांत 4428 करोड़ रुपये का लाभ घोषित किया है।
विज्ञापन