{"_id":"62551afa71bcd956c964c864","slug":"power-cut-in-bengaluru-on-12th-and-13th-april-know-when-the-lights-will-go-off-in-your-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कट : बेंगलुरु में आज और कल घंटों बिजली कटौती, जानिए आपके इलाके में कब से कब तक रहेगी बत्ती गुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पावर कट : बेंगलुरु में आज और कल घंटों बिजली कटौती, जानिए आपके इलाके में कब से कब तक रहेगी बत्ती गुल
Tue, 12 Apr 2022 11:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:53 AM IST
सार
इस कारण मंगलवार व बुधवार को बेंगलुरु के हिस्सों में कई घंटे बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
बेंगलुरु में बिजली गुल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की प्रमुख आईटी सिटी बेंगलुरु में 12 व 13 अप्रैल को बिजली कटौती की जाएगी। बेंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) ने बताया कि विद्युत लाइनों की क्षमता बढ़ाने, मेंटेनेंस व अन्य कार्यों के लिए यह कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
इस कारण मंगलवार व बुधवार को बेंगलुरु के हिस्सों में कई घंटे बिजली गुल रहेगी। विद्युत कंपनी के अनुसार बेंगलुरु में आज व कल शहर के चारों जोन के लोगों को करीब चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती झेलना होगी।
विज्ञापन
आज यहां दिनभर गुल
शहर के पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इनमें हेगगनहल्ली क्रॉस, स्काईलाइन बीबीएमपी पार्क के पास नंजरसप्पा लेआउट, सनक्की बयालू, रमन कॉलेज रोड, वृषभावती नगर, मल्लाथल्ली लेआउट, ईस्ट वेस्ट कॉलेज रोड, द्वारका राजराजेश्वरी मंडल के अंतर्गत बसा रोड, केएलई कॉलेज रोड, बीडीए क्षेत्र ब्लॉक 1, वीएम नगर व एचवीआर लेआउट और मारुति नगर क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
पूर्वी क्षेत्र
राममूर्ति नगर, जय भीम नगर (जेबीएन) बस स्टॉप, केजी पुरा मेन रोड, उदयनगर और कोडिहल्ली मेन रोड जैसे इलाके आज सुबह करीब 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक कटौती से प्रभावित रहेंगे।
दक्षिण क्षेत्र
मंगलवार को ही शहर के मणिपाल काउंटी रोड, एईसीएस लेआउट, सुभाष नगर, नीलांद्री रोड, मराठाहल्ली, कावेरी लेआउट, विनायक लेआउट, बालाजी लेआउट, तुलसी थिएटर रोड, सेंट जॉन्स हॉस्टल, कोरमंगला द्वितीय चरण, चिक्काडुगोडी, जय भीम नगर और जेसी औद्योगिक क्षेत्र सहित क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
उत्तर क्षेत्र
बेंगलुरु के उत्तर जोन में सीएमटीआई, स्पर्श अस्पताल, हनुमान लेआउट, द्वारकानगर, पाइप लाइन रोड, डोड्डाब्यालाकेरे, केम्पापुरा, लुडुनगर, सिल्वेपुरा, राघवेंद्रधाम, कुंबरहल्ली, हुरलीचिक्कनहल्ली और हेसरघट्टा में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
बुधवार 13 अप्रैल को यहां होगी कटौती
पश्चिम क्षेत्र
हेगनाहल्ली क्रॉस, एचवीआर लेआउट, सन्नक्की बयालू, रमन कॉलेज रोड, वृषभावती नगर, मल्लथल्ली लेआउट, ईस्ट वेस्ट कॉलेज रोड, द्वारका बसा रोड, केएलई कॉलेज रोड, विग्नेश्वर नगर, नंदगोकुला लेआउट, चंद्र लेआउट और बापूजी लेआउट जैसे क्षेत्रों को बुधवार को कटौती का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कटौती होगी।
दक्षिण क्षेत्र
इसी तरह डोड्डमंगला, नीलाद्री रोड, शारदानगर और जेसी इंडस्ट्रियल लेआउट व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उत्तर क्षेत्र
बुधवार को जिन उत्तरी क्षेत्रों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा, उनमें पीन्या पुलिस स्टेशन और आसपास, और अमरावती लेआउट और आसपास शामिल हैं।