फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Postcard News portal editor arrested for running fake and communally sensitive news

बंगलूरू: फेक न्यूज के आरोप में समाचार पोर्टल के संपादक विक्रम हेगड़े गिरफ्तार

Fri, 30 Mar 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 30 Mar 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Postcard News portal editor arrested for running fake and communally sensitive news
महेश विक्रम हेगड़े

पोस्टकार्ड नाम के समाचार पोर्टल के संस्थापक और संपादक महेश विक्रम हेगड़े को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बंगलूरू पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। हेगड़े पर पोर्टल के माध्यम से फेक न्यूज वायरल करने का आरोप लगा है। पोस्टकार्ड डॉट कॉम पर खबर छपी थी कि बंगलूरू में जैन मुनि पर कुछ मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया है।

विज्ञापन

 


वेबसाइट की खबर में जिस जैनमुनि को घायल अवस्था में दिखाया गया था, दरअसल वह कनकपुरा (कर्नाटक) में एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। महेश विक्रम हेगड़े ने घायल मुनि की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि सिद्धारमैया की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। घायल जैनमुनि की खबर को हजारों लोगों ने शेयर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेगड़े के खिलाफ धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने, जानबूझकर भावनाएं आहत करने और क्रिमिनल कॉन्स्पिरेंसी की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। यह पहली बार नहीं है कि उन पर आरोप लगे हो। हेगड़े पर इससे पहले भी फेक न्यूज चलाने के आरोप लग चुके हैं। ट्विटर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं। वहीं हेगड़े की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता प्रताप सिन्हा ने कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed