बंगाल में चुनाव बाद हिंसा : सीबीआई ने नादिया जिले से दो को दबोचा, हिंसा व दुष्कर्म मामले में अब तक 21 केस दर्ज
कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा जांच सौंपे जाने के बाद सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच तेज कर दी है। एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी भी शुरू हो गई है। अब तक 21 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हाईकोर्ट की निगरानी में हिंसा की जांच हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में राज्य के नादिया जिले से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने चुनाव बाद हिंसा व दुष्कर्म को लेकर अब तक 21 एफआईआर दर्ज की हैं। इस बीच, सीबीआई की एक टीम बीरभूम के कंकरटाला में पहुंची है। संभवत: वह किसी की गिरफ्तारी के सिलसिले में आई है।
Central Bureau of Investigation (CBI) has registered a total of 21 FIRs so far in connection with the West Bengal post-poll violence matter.
विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 28, 2021
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी है जांच की जिम्मेदारी
बता दें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 19 अगस्त को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि सीबीआई अदालत की निगरानी में ही जांच करेगी। हाईकोर्ट ने कहा था कि हत्या और दुष्कर्म के मामलों की जांच सीबीआई करेगी, वहीं अन्य मामलों की जांच एसआईटी करेगी।
मानवाधिकार आयोग ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
मानवाधिकार आयोग की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी सरकार को दोषी माना था। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए और इन मामलों की सुनवाई बंगाल के बाहर हो। वहीं अन्य मामलों की जांच विशेष जांच दल(एसआईटी) से कराई जानी चाहिए। संबंधितों पर मुकदमे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए, विशेष लोक अभियोजक तैनात किए जाएं और गवाहों को सुरक्षा मिले।
चुनाव परिणाम के बाद भड़की थी हिंसा
बता दें कि दो मई को विधानसभा परिणामों की घोषणा के बाद, पश्चिम बंगाल के कई शहरों में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं हुईं। इस घटना के बाद राज्यपाल धनखड़ ने हिंसा प्रभावित कई क्षेत्रों का दौरा किया था।