फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence after elections in Bengal: CBI arrested two from Nadia district, 21 cases registered so far in violence and rape case

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा : सीबीआई ने नादिया जिले से दो को दबोचा, हिंसा व दुष्कर्म मामले में अब तक 21 केस दर्ज 

Sat, 28 Aug 2021 04:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 28 Aug 2021 04:15 PM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा जांच सौंपे जाने के बाद सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच तेज कर दी है। एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी भी शुरू हो गई है। अब तक 21 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हाईकोर्ट की निगरानी में हिंसा की जांच हो रही है।  
 

विज्ञापन
Violence after elections in Bengal: CBI arrested two from Nadia district, 21 cases registered so far in violence and rape case
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में राज्य के नादिया जिले से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने चुनाव बाद हिंसा व दुष्कर्म को लेकर अब तक 21 एफआईआर दर्ज की हैं। इस बीच, सीबीआई की एक टीम बीरभूम के कंकरटाला में पहुंची है। संभवत: वह किसी की गिरफ्तारी के सिलसिले में आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी है जांच की जिम्मेदारी
बता दें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 19 अगस्त को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि सीबीआई अदालत की निगरानी में ही जांच करेगी। हाईकोर्ट ने कहा था कि हत्या और दुष्कर्म के मामलों की जांच सीबीआई करेगी, वहीं अन्य मामलों की जांच एसआईटी करेगी।


मानवाधिकार आयोग ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
मानवाधिकार आयोग की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी सरकार को दोषी माना था। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए और इन मामलों की सुनवाई बंगाल के बाहर हो। वहीं अन्य मामलों की जांच विशेष जांच दल(एसआईटी) से कराई जानी चाहिए। संबंधितों पर मुकदमे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए, विशेष लोक अभियोजक तैनात किए जाएं और गवाहों को सुरक्षा मिले।

चुनाव परिणाम के बाद भड़की थी हिंसा
बता दें कि दो मई को विधानसभा परिणामों की घोषणा के बाद, पश्चिम बंगाल के कई शहरों में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं हुईं। इस घटना के बाद राज्यपाल धनखड़ ने हिंसा प्रभावित कई क्षेत्रों का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed