फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post office bears work overload by Mamata Banerjee-BJP war letters

ममता के नाम आई 'जय श्री राम' चिट्ठियों से पोस्ट ऑफिस का बढ़ा काम, अलग से तैनात करना पड़ा डाकिया

Fri, 07 Jun 2019 06:26 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 07 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Post office bears work overload by Mamata Banerjee-BJP war letters
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक लड़ाई अलग स्तर पर पहुंच है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को भाजपा की तंज भरी चिट्ठियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि पश्चिम बंगाल के एक पोस्ट ऑफिस का काम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


दक्षिण कोलकाता में स्थित पोस्ट ऑफिस के हवाले से यह बात सामने आई है कि उन्हें प्राप्त कुल संदेशों में अकेले ममता बनर्जी के नाम 10 फीसदी चिट्ठियां हैं। पोस्ट ऑफिस की तरफ से इसके लिए बकायदा एक डाकिया अलग रखा गया है जो सिर्फ ममता बनर्जी की चिट्ठियां उनके पते पर पहुंचा रहा है। ममता को यह चिट्ठियां देश भर के भाजपा कार्यकर्ता भेज रहे हैं। जिसमें तंज के तौर पर 'जय श्री राम' लिखा हुआ है। 

विज्ञापन


जाहिर है पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारे को लेकर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपाइयों के निशाने पर हैं। कहीं ममता के पुतले फूंके जा रहे हैं तो कहीं जुलूस निकाले जा रहे हैं। 'जय श्री राम' को लेकर ममता बनर्जी जिस तरह से भड़क रहीं हैं उस पर भाजपा ने उन पर हमला बोला है। भाजपा ने पहले ही घोषणा की थी कि वो ममता बनर्जी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी। जिस पर जय श्री राम लिखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से भी चिट्ठियों का दौर जारी है, जिसमें 'जय श्री राम' को 'जय हिंद, जय बांग्ला' से टक्कर देने की कोशिश है। टीएमसी नेता ज्योतिप्रियो मलिक ने बताया है कि भाजपा की इन चिट्ठियों का जवाब दिया जा रहा है। हावड़ा और हुगली से प्रति दिन 8,000 संदेश भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed