फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Possibility of more US energy coming to India: Hardeep Singh Puri

Hardeep Puri: मंत्री बोले- वैश्विक बाजार में तेल की कमी नहीं, US से भारत को और अधिक उर्जा मिलने की संभावना

Tue, 21 Jan 2025 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jan 2025 03:52 PM IST
सार

Hardeep Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारतीय बाजार नए अमेरिकी प्रशासन में की गई घोषणाओं को बहुत ध्यान से देख रही है और यह स्पष्ट है कि वैश्विक बाजार में तेल की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
Possibility of more US energy coming to India: Hardeep Singh Puri
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले नए प्रशासन ने तेल और गैस उत्पादन को बढ़ाने की घोषणा की है, जिससे भारत को अमेरिका से और अधिक उर्जा मिल सकती है। उन्होंने कहा, भारत के तेल आपूर्तिकर्ताओं की संख्या पहले ही 27 से बढ़कर 39 हो गई है और अगर और तेल आता है तो इसका हम स्वागत करते हैं। 

विज्ञापन


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ऑटो उद्योग निकाय सियाम के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने के कदमों पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, अगर आप मुझसे पूछें कि क्या अमेरिकी उर्जा अधिक मात्रा में बाजार में आएगी, तो मेरा जवाब हां है। अगर आप कहें कि भारत और अमेरिका के बीच उर्जा की अधिक खरीददारी की मजबूत संभावना है, तो भी मेरा जवाब हां है। 
विज्ञापन

  
उन्होंने कहा, पिछले तीन वर्षों में हम बाजार में थे और जिसने भी तेल की आपूर्ति की, हमने उससे खरीदा। पुरी ने ब्राजील का उदाहरण दिया, जहां उन्होंने भारत के लिए भूकंपीय सर्वेक्षण और समुद्र से तेल निकालने के काम में मदद मांगी थी। साथी उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना की तेल कंपनी वाईपीएफ का प्रमुख भी उनसे सहयोग के लिए मिलने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय बाजार नए अमेरिकी प्रशासन में की गई घोषणाओं को बहुत ध्यान से देख रही है और यह स्पष्ट है कि वैश्विक बाजार में तेल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि अगर आप वैश्विक उर्जा स्थिति को देखें तो तेल की कोई कमी नहीं है। यह बहुत ही स्पष्ट है। 


पुरी ने यह भी कहा कि अमेरिका, ब्राजी, गुयाना, सुरिनाम और कनाडा से अधिक तेल आ रहा है और इससे तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना है। इसका मतलब यह है कि तेल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं और इस पर प्रतिक्रिया देने से पहले हमें कुछ समय इंतजार करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने पर टिप्पणी करने से इनकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed