{"_id":"5ab324ac4f1c1ba2238b6836","slug":"pos-machines-will-be-start-in-trains-for-putting-rein-on-expensive-food-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने की चीजों के ज्यादा दाम पर लगाम, ट्रेनों में लगाई जाएंगी पीओएस मशीनें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खाने की चीजों के ज्यादा दाम पर लगाम, ट्रेनों में लगाई जाएंगी पीओएस मशीनें
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में खाने की चीजों के ज्यादा दाम वसूले जाने जैसी शिकायतें रेलवे के पास बढ़ती जा रही थीं। अब रेलवे ने ऐसी शिकायतों से निपटने का तरीका एक निकाल लिया है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए ट्रेनों में पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें लगाने का फैसला किया है। यानि अगर सफर के दौरान वेंडर बिल नहीं देते हैं तो यात्री पैसे देने से मना भी कर सकते हैं। यदि यात्री कैटरर्सकी शिकायत करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
26 ट्रेनों से होगी शुरूआत
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के अनुसार, इस योजना को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले 26 ट्रेनों में 100 पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी। फिलहाल पायलट योजना के तौर पर बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस में इसका ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
यहां जारी बयान के मुताबिक, इस कदम से न सिर्फ यात्रियों को जरूरी जानकारी मिल सकेगी बल्कि उनकी संतुष्टि के स्तर में भी सुधार होगा। रेलवे के पास सबसे ज्यादा शिकायतें ट्रेनों के मैन्यू और खाने की ज्यादा कीमतों को लेकर आती हैं। योजना के अनुसार, शुरुआत में हर ट्रेन में दो पीओएस मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया और इस्तेमाल के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
निगरानी के लिए अधिकारी भी होंगे तैनात
आईआरसीटीसी कैटरिंग सेवाओं पर निगरानी रखने के लिए ट्रेनों में अपने अधिकारियों को भी तैनात करेगा। इन लोगों के पास टैबलेट होंगे और वे मौके पर ही यात्रियों का फीडबैक लेंगे। पीओएस मशीन को चलाने की ट्रेनिंग आईआरसीटीसी के नोएडा स्थित सेंट्रल किचन में दी जाएगी।