फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Portuguese President De Susa will be visit in India on 13 february

चार दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो

Fri, 07 Feb 2020 11:45 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 07 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Portuguese President De Susa  will be visit in India on 13 february
पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा - फोटो : Social Media

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा 13 से 16 फरवरी के बीच भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय क्षेत्रों और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह राष्ट्रपति मार्सेलो की भारत की पहली यात्रा है। 

विज्ञापन

 
पुर्तगाली राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। इसके पहले वर्ष 2007 में पुर्तगाली राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आपसी  सहयोग के नए मार्ग पर चलने और अंतरराष्ट्रीय हितों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान, 14 फरवरी को डी सूसा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed