फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Portion of NH-313 caves in due to landslide in Arunachal

Landslide: अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
सार

Landslide: अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग- 313 पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस वजह से यातायात बाधित हो गया और जिला मुख्यालय से दिबांग घाटी का संपर्क टूट गया। 

विज्ञापन
Portion of NH-313 caves in due to landslide in Arunachal
भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 313 क्षतिग्रस्त हो गया है। बता दें कि लगातार भारी बारिश की वजह से पहाड़ी जिले की इस सड़क पर भूस्खलन हुआ। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया और जिला मुख्यालय से दिबांग घाटी का संपर्क टूट गया। यह राजमार्ग भारत-चीन सीमा से लगभग 83 किलोमीटर दूर स्थित दिबांग घाटी में रोइंग को अनिनी को जोड़ता है।

विज्ञापन


हाईवे को दुरुस्त करने का काम जारी 
एक अधिकारी का कहना है कि हाईवे को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार रात हुए भूस्खलन की वजह से दिबांग घाटी के हुनली और अनिनी के बीच सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीमावर्ती जिले का संपर्क कट गया है। 
विज्ञापन


यातायात शुरू करने में कुछ दिन लगेंगे
अतिरिक्त जिला उपायुक्त ध्रुबज्योति बोरा का कहना है कि सड़क पर यातायात शुरू करने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार शाम तक सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोला जा सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और मरम्मत कार्य पूरा होने तक यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने जताई चिंता 
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस भूस्खलन को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हुनली और अनिनी के बीच राजमार्ग को हुए व्यापक नुकसान के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा के बारे में जानकर परेशान हूं। जल्द से जल्द कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं क्योंकि यह सड़क दिबांग घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है।


दिबांग घाटी के लिए जीवन रेखा है यह सड़क
रोइंग-अनीनी राष्ट्रीय राजमार्ग दिबांग घाटी जिले के लिए एक जीवन रेखा की तरह है। यह सड़क इस क्षेत्र के लोगों और रोजमर्रा की जरूरत के सामानों को लाने में सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा यह सड़क चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए रणनीतिक महत्व भी रखती है। लेकिन इस साल मार्च के बाद से यहां कई बार भूस्खलन का असर देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed