फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Porsche crash: There were three minors in car besides teen driver, not two

Porsche Crash: पोर्श दुर्घटना मामले में बड़ा खुलासा; कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, तीन नाबालिग थे

Wed, 21 Aug 2024 02:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 21 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Porsche crash: There were three minors in car besides teen driver, not two
porsche car - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के पुणे में कल्याणी नगर में हुई पोर्श कार दुर्घटना की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, बल्कि तीन नाबालिग थे। हादसे में दो युवा आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि 19 मई को जब कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी, तब कार में चार लोग सवार थे। इनमें कार चला रहा 17 वर्षीय किशोर, उसके दो नाबालिग दोस्त और किशोर के परिवार का चालक था। हालांकि, आरोपपत्र में शामिल चौथे नाबालिग ने कुछ और ही बयान दिया था। उसके मुताबिक, दुर्घटना के बाद जब भीड़ ने उन्हें कार से बाहर निकाला और पीटना शुरू किया तो वह भाग निकला। वह एक ऑटो-रिक्शा के जरिए घर पहुंचा।

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, कुछ दोस्त पार्टी करने के बाद 19 मई दिन रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रही पोर्शे कार ने कल्याणी नगर चौराहे पर उनमें से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई। दोनों की उम्र 24 वर्ष थी। वे आईटी पेशेवर थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-304 (गैर इरादतन हत्या) और मोटरवाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed