फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Popular Front of India file curative petition in Supreme Court over Ayodhya land case verdict

अयोध्या मामला : सुप्रीम कोर्ट में पीएफआई ने दाखिल की सुधारात्मक याचिका

Sat, 07 Mar 2020 05:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Mar 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
Popular Front of India file curative petition in Supreme Court over Ayodhya land case verdict
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मुस्लिम संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने शुक्रवार को अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) दायर की है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की पीस पार्टी ने भी इस मामले में सुधारात्मक याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


संगठन का दावा है कि भले ही वह भूमि विवाद मामले में पक्षकार नहीं था लेकिन पिछले साल नवंबर में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से वह बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और उसके अधिकार पर असर पड़ा है। याचिका में संगठन ने अपील की है कि इस पर ओपन कोर्ट में सुनवाई की जाए। साथ ही अयोध्या मामले में दिए आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


पिछले साल सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने सर्वसम्मति से अयोध्या की विवादित जमीन रामलला (हिंदू पक्ष) को देने का आदेश दिया था जबकि मुस्लिमों को अयोध्या में किसी अन्य जगह पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था। इस फैसले को लेकर दायर पुनर्विचार याचिकाओं को भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed