फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pope frees bishop mulakkal from the responsibilities of the clergy

पादरी पद से हटाए गए बिशप मुलक्कल, प्रदर्शनकारी ननों ने किया पोप के फैसले का स्वागत

Thu, 20 Sep 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Updated Thu, 20 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Pope frees bishop mulakkal from the responsibilities of the clergy

नन से बलात्कार के आरोप को लेकर दूसरे दिन भी केरल पुलिस की पूछताछ से गुजरे बिशप फ्रांको मुलक्कल को पोप फ्रांसिस ने पादरी की जिम्मेदारियों से तत्काल अस्थायी तौर पर मुक्त कर दिया है। कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नन को न्याय दिलाने के लिए 13 दिन से प्रदर्शन कर रहीं ननों के समूह ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिशप के खिलाफ संघर्ष में यह उनकी ‘‘पहली जीत’’ है। इसने एक बयान में कहा कि पोप ने आर्कडियोसीस ऑफ बांबे के बिशप इमरिट्स एंग्लो रुफिनो ग्रैसियस को डियोसीस ऑफ जालंधर का एपोस्टोलिक प्रशासक बनाया है।

विज्ञापन


यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब वरिष्ठ कैथोलिक पादरी फ्रांका मुलक्कल से विशेष जांच दल यहां दूसरे दिन भी पूछताछ कर रहा है। केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल के प्रवक्ता फादर वर्गीज वल्लीकट्टू ने पीटीआई भाषा से कहा कि पोप ने फ्रांका मुलक्कल द्वारा जालंधर डियोसी के बिशप पद से अस्थायी रूप से हटने के लिए 16 सितंबर को लिखे गये पत्र के आलोक में यह निर्णय लिया है। केरल पुलिस द्वारा इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किये जाने के बाद फ्रांका मुलक्कल ने यह पत्र लिखा था।
विज्ञापन


बिशप मुलक्कल पर मिशनरीज ऑफ जीसस कांग्रेगेशन ऑफ जालंधर डियोसी की केरल की एक नन से बार-बार बलात्कार करने का आरोप है। फ्रांका मुलक्कल ने आरोप से इनकार किया है। मुलक्कल की गिरफ्तारी और नन को न्याय दिए जाने की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहीं विभिन्न कैथोलिक सुधार संगठनों की ननों के समूह ने पोप के निर्णय का स्वागत किया। इस संबंध में एक नन ने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं...वैटिकन ने अंतत: हमारी प्रार्थना सुन ली है। बिशप के खिलाफ हमारे संघर्ष में यह पहली जीत है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed