फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   polling percentage analysis in Chhattisgarh assembly election 2023

CG Election: छत्तीसगढ़ की राजधानी में पड़े सबसे कम वोट, जानें बघेल और मंत्रियों की सीट पर कितना मतदान हुआ

Fri, 17 Nov 2023 08:02 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 17 Nov 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Election 2023: छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। शाम पांच बजे तक राज्य में 68.15% मतदान दर्ज किया गया।
loader
polling percentage analysis in Chhattisgarh assembly election 2023
Chhattisgarh Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस चरण में कुल 70 सीटों पर 68.15 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। इसके साथ ही राज्य में उतरे सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब 3 दिसंबर को पता चलेगा कि जनता ने किसके पक्ष में मतदान किया। आइये विस्तार से जानते हैं राज्य के मतदान के आंकड़ों को... 

Chhattisgarh Election
Chhattisgarh Election - फोटो : अमर उजाला

राज्य में कैसा रहा चुनाव?
छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। सभी 70 सीटों पर शाम पांच बजे तक वोट डालने का समय निर्धारित था, लेकिन इसके बाद भी जो लोग मतदान केंद्र के परिसर में मौजूद रहे उन्हें वोट डालने दिया गया। इस तरह से दूसरे चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक छत्तीसगढ़ में 68.15% मतदान दर्ज किया गया।

Chhattisgarh Elections 2023
Chhattisgarh Elections 2023 - फोटो : अमर उजाला

कहां ज्यादा और कहां कम मतदान हुआ?
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान धमतरी जिले में हुआ, यहां 79.89% लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान रायपुर जिले में हुआ, यहां 58.83 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : amar ujala

हॉट सीटों पर कैसी वोटिंग हुई?
छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन है जहां 75.54% वोटिंग हुई। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं। वहीं सीएम के खिलाफ भाजपा ने भूपेश के भतीजे विजय बघेल को टिकट दिया है। चाचा-भतीजे की सियासी जंग ने इस सीट को सबसे चर्चित सीट बना दिया है। 

उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दावेदारी से अंबिकापुर सीट सुर्खियों में है। उपमुख्यमंत्री का चुनावी हलफनामा भी चर्चा का विषय रहा, जिसमें उन्होंने अपनी कुल 447 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। अबकी बार टीएस 'बाबा' का मुकाबला भाजपा के राजेश अग्रवाल से है। इस सीट पर 65.05% लोगों ने वोट डाला है। 

सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत चुनाव लड़ रहे हैं जहां 63.82% मतदान दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने पहली ही सूची में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को सक्ती से फिर से टिकट दिया था। महंत के सामने भाजपा के खिलावन साहू हैं। 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने ललित चंद्राकर को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां 69% मतदान हुआ है। 

इस चुनाव में राजधानी की चर्चित सीट रायपुर नगर दक्षिण में 52.11% वोटिंग दर्ज की गई है। इस सीट पर 1990 से लगातार सातवीं बार विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को आठवीं जीत से रोकने के लिए कांग्रेस ने दूधाधारी मठ के मठाधीश महंत रामसुंदर दास को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी महंत रामसुंदर दास वर्तमान में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भी हैं।

डोंडी-लोहारा सीट पर 75.01% मतदान हुआ है जहां से कैबिनेट मंत्री अनिला भेंड़िया पर कांग्रेस ने दूसरी बार भरोसा जताया है। वहीं भाजपा ने देवलाल ठाकुर को इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

पिछली बार कहां-कैसा था मतदान?
छत्तीसगढ़ में जिन 70 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है वहां 2018 में कुल 76.69% वोट पड़े थे। दूसरे चरण की सीटों में सबसे कम रायपुर नगर उत्तर 60.28% था। इसके बाद रायपुुर नगर पश्चिम में 60.45%, रायपुर ग्रामीण में 61.11%, बिलासपुर में 61.59% और रायपुर नगर दक्षिण में 61.66% वोट डाले गए थे।

वहीं सबसे ज्यादा कुरूद सीट पर 88.83% मतदान हुआ था। इसके बाद क्रमशः खरसिया में 87.43%, धरमजयगढ़ (ST) में 86.17%, लुंड्रा (ST) में 85.94%, बसना में 85.81% मतदान दर्ज किया था।

सभी 90 सीटों की बात करें तो 2018 में छत्तीसगढ़ में कुल 76.45% मतदाताओं ने वोट डाला था। बीजापुर सीट पर 2018 में सबसे कम 48.9% मतदान हुआ था। वहीं, सबसे ज्यादा 88.83% मतदान कुरूद विधानसभा सीट पर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed