फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Polling completed on all Lok Sabha and Assembly seats of Andhra Pradesh know about Odisha Polls

Election: आंध्र प्रदेश की सभी लोकसभा-विधानसभा सीटों पर संपन्न हुआ मतदान, ओडिशा की इन-इन सीटों पर हुई वोटिंग

Mon, 13 May 2024 10:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती/भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 10:41 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाम 5 बजे तक ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए 62.96% तो आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 68.04 % मतदान हुआ। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश में शाम 5 बजे तक 67.99 % मतदान हुआ तो वहीं, ओडिशा में 62.96 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
Polling completed on all Lok Sabha and Assembly seats of Andhra Pradesh know about Odisha Polls
evm vote - फोटो : istock

विस्तार

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए चौथे चरण का मतदान आज शाम छह बजे समाप्त हो गया। सोमवार सुबह मतदान शुरू हुए थे। आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। वहीं, ओडिशा में चार लोकसभा सीटों (कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट) और 28 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ चुनाव हुए।

विज्ञापन

पांच बजे तक हुआ इतना मतदान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाम 5 बजे तक ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए 62.96% तो आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 68.04 % मतदान हुआ। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश में शाम 5 बजे तक 67.99 % मतदान हुआ तो वहीं, ओडिशा में 62.96 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

जानें आंध्र प्रदेश के बारे में
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पुलिवेंडला विधानसभा क्षेत्र से, चंद्रबाबू नायडू कुप्पम विधानसभा क्षेत्र से और पवन कल्याण पिथापुरम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला कडप्पा लोकसभा क्षेत्र से और भाजपा राज्य प्रमुख पुरंदेश्वरी राजमहेंद्रवरम लोकभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे हैं। आंध्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एमके मीणा के अनुसार, राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 454 और विधानसभा चुनाव के लिए 2,387 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य में कुल 4.14 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 2.02 करोड़ पुरुष, 2.1 करोड़ महिलाएं, 3,421 तृतीय-लिंग मतदाता शामिल हैं। 2019 में वाईएसआरसीपी ने 151 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, टीडीपी ने 23 और जनसेना ने एक सीट विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में टीडीपी ने 22 तो वाईएसआर सीपी ने तीन लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में एनडीए के बीच ऐसा है सीट शेयरिंग फॉर्मूला
सीट बंटवारे की बात करें तो भाजपा लोकसभा की छह तो विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा, टीडीपी ने 17 लोकसभा और 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा और टीडीपी के अलावा गठबंधन में शामिल जनसेना राज्य की दो लोकसभा सीटों और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

अब जानें, ओडिशा का हाल
ओडिशा में मुख्य मुकाबला भाजपा और बीजद के बीच में है। 21 लोकसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवार मैदान में हैं तो वहीं 147 विधानसभा सीटों के लिए 243 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कांटाबांजी और हिन्जिली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं, बीजद के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ सारका, राजेंद्र ढोलकिया, ओडिशा कांग्रेस प्रमुख शरत पटनायक और कांग्रेस नेता भक्त चरण दास भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ओडिशा के पहले दौर के चुनाव में कुल 62.87 लाख मतदाता हैं, जिसमें 31.89 लाख महिलाएं और 30.97 लाख पुरुष मतादाता हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed