{"_id":"64323a7e3501d6c5310d0783","slug":"politics-will-come-and-go-fadnavis-attacks-rahul-gandhi-over-sharad-pawar-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजनीति आएगी और जाएगी': शरद पवार को 'लालची' कहने पर देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर हमला, बोले-राहुल...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'राजनीति आएगी और जाएगी': शरद पवार को 'लालची' कहने पर देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर हमला, बोले-राहुल...
Sun, 09 Apr 2023 09:39 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 09 Apr 2023 09:39 AM IST
सार
बता दें कि शरद पवार ने पिछले दिनों अदाणी और अंबानी को लेकर हो रही सियासत पर तल्ख टिप्पणी की थी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, ''वह अदाणी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की मांग के पूरी तरह खिलाफ नहीं है, लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक समिति अधिक प्रभावी होगी।'
विज्ञापन
राहुल गांधी, शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता शरद पवार को 'लालची' कहने पर सियासी माहौल गर्म हो गया है। अब इस मामले में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। फडणवीस ने राहुल गांधी को नसीहत तक दे डाली। कहा कि राजनीति आएगी और जाएगी, लेकिन देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में शुमार शरद पवार के लिए ऐसा बातें कहना भयावह है।
बता दें कि शरद पवार ने पिछले दिनों अदाणी और अंबानी को लेकर हो रही सियासत पर तल्ख टिप्पणी की थी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, ''वह अदाणी ग्रुप के खिलाफ जेपीसी की मांग के पूरी तरह खिलाफ नहीं है, लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक समिति अधिक प्रभावी होगी।' पवार ने कहा, 'जेपीसी में 21 सदस्य होते हैं, इसमें 15 सदस्य सत्ता पक्ष की तरफ से होंगे और छह सदस्य विपक्ष की तरफ से होंगे। ऐसे में सच्चाई का आना कहां तक संभव है।'
पवार ने आगे कहा, "आज कल अंबानी-अदाणी का नाम सरकार की आलोचना के लिए इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन हमें यह देश के लिए उनके योगदान के बारे में सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे लिए बेरोजगारी, महंगाई और किसानों का मुद्दा ज्यादा अहम है।"
विज्ञापन
अल्का लांबा ने पवार को कहा था लालची
अदाणी और अंबानी पर एनसीपी नेता शरद पवार द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने पलटवार किया था। अलका लांबा ने ट्वीट कर लिखा, 'डरे हुए, लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं। देश के लोगों की लड़ाई एक अकेले राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी।' इसके साथ ही अलका लांबा ने एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें शरद पवार और गौतम अदाणी एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
शरद पवार को लेकर अल्का लांबा किए गए ट्वीट को शेयर करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर हमला बोला। लिखा, 'राजनीति आएगी और जाएगी, लेकिन 35 साल के अपने लंबे समय से सहयोगी और भारत के सबसे वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं में से एक और महाराष्ट्र के चार बार के सीएम पर कांग्रेस नेता का यह ट्वीट भयावह है। राहुल गांधी भारत की राजनीतिक संस्कृति को विकृत कर रहे हैं।'

Politics will come and go but this Tweet by a Congress leader on their long standing ally of 35 years and one of the India’s senior most political leaders and a 4 time CM of Maharashtra is appalling.@RahulGandhi is perverting India’s political culture ❗️ pic.twitter.com/84olg5FYOc
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 8, 2023