फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics Update: Abhishek Banerjee said there is no difference between old leaders and new generation in TMC

Politics: अभिषेक बोले- TMC की नई-पुरानी पीढ़ी में मतभेद नहीं; नफरती भाषण को लेकर नितेश राणे-राजा सिंह पर केस

Sun, 07 Jan 2024 07:18 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डायमंड हार्बर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डायमंड हार्बर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 07:18 PM IST
सार

अभिषेक बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपने डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना शुरू की। हालांकि, विपक्षी भाजपा ने इस पहल के लिए आवश्यक धन के स्रोत पर सवाल उठाया। दूसरी ओर महाराष्ट्र में नितेश राणे और तेलंगाना में राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Politics Update: Abhishek Banerjee said  there is no difference between old leaders and new generation in TMC
ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में हम सब एकजुट हैं। साथ ही कहा कि पुराने नेताओं और नई पीढ़ी के बीच कोई भी भेद नहीं हैं। गौरतलब है कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं। 
विज्ञापन


टीएमसी में मतभेद का तो सवाल ही नहीं- अभिषेक
विपक्ष और तमाम रिपोर्ट में दावा किया गया कि टीएमसी के भीतर पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी में कई मुद्दों को लेकर आपसी मतभेद हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पुरानी और नई पीढ़ी में मतभेद का सवाल ही नहीं। इस तरह की सभी रिपोर्ट गलत और पूरी तरह से आधारहीन हैं। दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं मतभेदों की खबरों को खारिज करते हुए कहना चाहता हूं कि पश्चिमबंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हम सब एकजुट हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हूं- अभिषेक बनर्जी
साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें भी आ रही थी कि मैंने टीएमसी में निष्क्रिय होने का फैसला लिया है। आपको लोगों को क्या लगता है। इस तरह की खबरें अपवाह के अलावा कुछ नहीं हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ मेरे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने की जिम्मेदारियां हैं। इसका ये मतलब नहीं कि मुझे अगर जिम्मेदारी दी गई, तो मैं पार्टी में योगदान नहीं दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी लोकसभा सीट पर वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की
अभिषेक बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपने डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना शुरू की। हालांकि, विपक्षी भाजपा ने इस पहल के लिए आवश्यक धन के स्रोत पर सवाल उठाया। 'श्रोद्धर्ग्यो' (वरिष्ठों का सम्मान) पहल के तहत 16,380 पार्टी स्वयंसेवक पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के लोकसभा क्षेत्र में 76,000 बुजुर्गों को 1,000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान करने के लिए धन का योगदान देंगे।

Politics Update: Abhishek Banerjee said  there is no difference between old leaders and new generation in TMC
महाराष्ट्र पुलिस। - फोटो : social media
नफरती भाषण पर महाराष्ट्र विधायक, तेलंगाना विधायक पर मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र पुलिस ने सोलापुर रैली में नफरती भाषण को लेकर भाजाप विधायक नितेश राणे और तेलंगाना विधायक राजा सिंह पर कार्रवाई की है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हिंदू जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा विधायक नितेश राणे और पार्टी के तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह और अन्य के खिलाफ नफरती भाषण का आरोप लगाया गया है। रविवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। 

जेल रोड पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि रैली शनिवार को राजेंद्र चौक और कन्ना चौक के बीच आयोजित की गई थी, इस दौरान नफरती भाषण दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थलों को तबाह करने का जिक्र किया गया था। वहीं हैदराबाद के गोशामहल के विधायक पर लव जिहाद पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed