फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics on Corona Congress accuses PM Modi of negligence advised to follow Rajdharma

कोरोना पर राजनीति: कांग्रेस ने पीएम पर लापरवाही का लगाया आरोप, ‘राजधर्म’ निभाने की दी सलाह

Thu, 15 Apr 2021 03:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Apr 2021 03:34 AM IST
सार

कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन और भारतीयों को कोरोना के टीके देने के मामले में मोदी सरकार पूरी तरह से लापरवाह और क्रूर साबित हुई है।

विज्ञापन
Politics on Corona Congress accuses PM Modi of negligence advised to follow Rajdharma
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर इससे निपटने में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। पार्टी ने उन्हें ऐसे गंभीर वक्त में ‘राजधर्म’ निभाने की सलाह दी।

विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन और भारतीयों को कोरोना के टीके देने के मामले में मोदी सरकार पूरी तरह से लापरवाह और क्रूर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तुम बनाम हम की नहीं बल्कि हम बनाम कोरोना की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.85 हजार पहुंच गई है, जिनमें 1,027 लोगों की मौत हो गई। भारत अब कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।  सुरजेवाला ने कहा कि देश में टीके की जबर्दस्त कमी है और केंद्र राज्यों पर बेबुनियाद आरोप लगा फटकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के टीके की कमी है और सरकार कैसे टीकों का निर्यात कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कोरोना की टीकों के इमरजेंसी अप्रूवल की सलाह को स्वीकार किया मगर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी बेबुनियाद आरोप लगाकर निशाना बना रहे हैं।  उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सामने यह आपात स्थिति है। हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री प्रचार में व्यस्त हैं मगर उन्हें राजधर्म का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed