{"_id":"60c0e8ae8ebc3e84671cc45c","slug":"politics-jyotiraditya-scindia-said-on-the-question-of-becoming-a-minister-at-the-center-i-am-increasing-the-legacy-of-the-ancestors","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा केंद्र में कब बनेंगे मंत्री, बोले- पुरखों की विरासत बढ़ा रहा आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीति: ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा केंद्र में कब बनेंगे मंत्री, बोले- पुरखों की विरासत बढ़ा रहा आगे
Wed, 09 Jun 2021 09:43 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:43 PM IST
सार
बीते साल कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामने थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस कैबिनेट विस्तार में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस पार्टी को छोड़कर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए तो देश की राजनीति में एक बार फिर से कयासों का दौर चल पड़ा है। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है।
विज्ञापन
वहीं एक कयास यह भी है कि बीते साल कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामने थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस कैबिनेट विस्तार में जगह मिल सकती है। इस संभावना को लेकर दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक चर्चा है।
विज्ञापन
हालांकि, इसे लेकर सिंधिया ने अपना पक्ष रखा है। मीडिया कर्मियों के इस बारे में पूछने पर सिंधिया ने कहा कि मैं अपने पिता-दादा की विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं। सिंधिया ने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनसेवा है। उस विचारधारा को जारी रखते हुए मैं अपने पिता और दादा के नक्शेकदम पर चल रहा हूं। पद हो या ना हो, लेकिन लोगों की निरंतर सेवा हमारे सिंधिया परिवार का पारंपरिक मूल्य है।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता बुधवार को ही नियमित विमान सेवा से भोपाल पहुंचे। यहां उनका स्वागत जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य समर्थकों ने किया। सिंधिया का दिन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और कुछ मंत्रियों से मुलाकात के कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक इसके साथ वह यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे। सिंधिया गुरुवार सुबह ग्वालियर पहुंचेंगे।
My priority is public service & continuing on that ideology, I followed the footsteps of my father & grandfather. Post or no post but constant service to people is the traditional value of our Scindia family: BJP's Jyotiraditya Scindia when asked about portfolio in Union cabinet pic.twitter.com/mzPfjk8NQK
— ANI (@ANI) June 9, 2021
सूत्रों ने बताया कि सिंधिया गुरुवार को भिंड जिले की यात्रा के बाद ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेंगे। वह शुक्रवार को फिर से ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार को ग्वालियर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।