फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Gehlot raised questions on VPs visits, know how many visits Dhankhar has made to Rajasthan so far

सियासत: गहलोत ने उपराष्ट्रपति के दौरों पर क्यों खड़े किए सवाल, जानिए धनखड़ ने अब तक राजस्थान के कितने दौरे किए

Wed, 27 Sep 2023 06:49 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

Rajasthan: बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मिशन 2030 के लिए जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, उपराष्ट्रपति अगर राष्ट्रपति बनेंगे तो भी हम स्वागत करेंगे, लेकिन अभी मेहरबानी रखें। बार-बार सुबह-शाम आ रहे हैं। दौरे कर रहे हैं। इसका कोई तुक नहीं है।

विज्ञापन
Politics: Gehlot raised questions on VPs visits, know how many visits Dhankhar has made to Rajasthan so far
अशोक गहलोत - फोटो : amarujala.com

विस्तार

राजस्थान में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे जुबानी हमले तेज होते दिख रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लगातार राजस्थान दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं। गहलोत ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री आए और अब उपराष्ट्रपति अप-डाउन कर रहे हैं। बुधवार को उप राष्ट्रपति पांच जगह के दौरे पर हैं। चार हेलिकॉप्टर से 5 जगह का दौरा है। गहलोत ने कहा कि गवर्नर साहब हों या उपराष्ट्रपति हों, हम उनका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह राजस्थान  में उनका 16 वां दौरा है। इससे पहले वे करीब 12 दिन पहले जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जोबनेर में कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय और अविकानगर में केंद्रीय भेड़ व ऊन अनुसंधान संस्थान के कार्यक्रमों में शिरकत के लिए पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, पिछले 13 महीनों में धनखड़ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए देश के 13 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 37 बार गए। उन्होंने राजस्थान में सबसे ज्यादा 15 और गुजरात व असम का 3-3 बार दौरा किया।
विज्ञापन


आप बार बार आएंगे तो लोग क्या समझेंगे: गहलोत
बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मिशन 2030 के लिए जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, उपराष्ट्रपति अगर राष्ट्रपति बनेंगे तो भी हम स्वागत करेंगे, लेकिन अभी मेहरबानी रखें। बार-बार सुबह-शाम आ रहे हैं। दौरे कर रहे हैं। इसका कोई तुक नहीं है। क्या तुक है। चुनाव चल रहे हैं राजस्थान में। आप बार-बार आओगे तो लोग क्या समझेंगे। आप चाहते क्या हो? यह संवैधानिक संस्थाएं हैं। उनका मान-सम्मान रहना चाहिए। चाहे कोई सरकार हो। प्रधानमंत्री ने इस बार कहलवा दिया कि प्रोटोकॉल में कोई नहीं आएगा, न अफसर, न मंत्री। शेखावत साहब उपराष्ट्रपति बने थे तो उन्होंने कहा था कि राजस्थान मेरा घर है। यहां कोई प्रोटोकॉल में नहीं आएगा। गहलोत ने कहा- एक के बाद एक मंत्री आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति बार-बार आ रहे हैं। जनता इनको जवाब देगी। केंद्र के मंत्री राजस्थान आ रहे हैं। वैसे भी मंत्रियों के पास काम नहीं है। इन लोगों ने नया सिस्टम बना दिया। मंत्रियों की चल नहीं रही है। एक आरएसएस का व्यक्ति बैठा दिया गया है। वही सब राज चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा राजस्थान के दौरे पर रहे उपराष्ट्रपति
बुधवार को भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान के दौरे पर रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे बाड़मेर-बालोतरा जाएंगे और गुड़ामालानी में राष्ट्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया। इसके बाद शाम 4.30 बजे बालोतरा के आसोतरा गांव स्थित बृह्मधाम में दर्शन और पूजा अर्चना कर बृह्मधाम गादीपति संत तुलसारामजी महाराज से आशीर्वाद लिया। इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह झुंझुनूं के पिलानी पहुंचे।

उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका राजस्थान का ये 16 वां दौरा था। इससे पहले वे करीब 12 दिन पहले जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जोबनेर में कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय और अविकानगर में केंद्रीय भेड़ व ऊन अनुसंधान संस्थान के कार्यक्रमों में शिरकत के लिए पहुंचे थे। बता दें कि धनखड़ ने देश के 14वें उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति के रूप में पिछले साल 11 अगस्त को पदभार ग्रहण किया था। उपराष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार पिछले 13 महीनों में धनखड़ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए देश के 13 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 37 बार गए। उन्होंने राजस्थान में सबसे ज्यादा 15 और गुजरात व असम का 3-3 बार दौरा किया।

जबकि उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व चंडीगढ़ में 2 बार और हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, चंडीगढ़ व जम्मू एक-एक बार गए। उपराष्ट्रपति ने दिल्ली से बाहर 56 अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इनमें से 30 राजस्थान में हुए। बता दें कि जगदीप धनखड़ मूल रूप से झुंझुनूं जिले के किठाना गांव के रहने वाले हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत करने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। इस दौरान वे राजनीति में भी सक्रिय रहे। धनखड़ ने 1989 में झुंझुनूं से लोकसभा व 1993 में किशनगढ़ से विधानसभा का चुनाव जीता। 2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया।


अब तक प्रदेश के 10 जिलों में जा चुके हैं धनखड़
उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ 14 सितंबर तक राजस्थान के 10 जिलों में जा चुके हैं। उन्होंने जयपुर, झुंझुनूं, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, नागौर, टोंक, सिरोही व बीकानेर में हुए 29 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान 3 बार अपने गृह जिले झुंझुनूं गए। पिछले साल 8 सितंबर को पैतृक गांव किठाना व 19 नवंबर को खेतड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहे। इस साल 27 अगस्त को झुंझुनूं में सैनिक स्कूल हुए कार्यक्रम में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed