{"_id":"65c60106ba9218e08400a0ae","slug":"politics-congress-supporter-indecent-comment-on-former-president-pranab-mukherjee-daughter-sharmistha-2024-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Politics : प्रणब मुखर्जी पर कांग्रेस समर्थक की अभद्र टिप्पणी, बेटी शर्मिष्ठा ने दिल्ली पुलिस को किया टैग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics : प्रणब मुखर्जी पर कांग्रेस समर्थक की अभद्र टिप्पणी, बेटी शर्मिष्ठा ने दिल्ली पुलिस को किया टैग
Fri, 09 Feb 2024 04:12 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:12 PM IST
सार
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की मौजूदा विचारधारा पर सवाल उठाया था। जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
शर्मिष्ठा मुखर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी और लेखिका शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस समर्थक द्वारा लगातार उनके पिता और उनके बारे में अभद्र टिप्पणियां की जा रही है।
कांग्रेस की विचारधारा पर उठाया था सवाल
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की मौजूदा विचारधारा पर सवाल उठाया था। साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने उनके पिता को कोई पद दान में नहीं दिया था। दरअसल, शर्मिष्ठा ने सोमवार को भी कांग्रेस को नसीहत दी थी कि समय आ गया है कि नेतृत्व के लिए कांग्रेस पार्टी गांधी-नेहरू परिवार से बाहर देखे। इसी पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को कोई पद दान में नहीं दिया।
शर्मिष्ठा ने कही ये बात
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस या गांधी-नेहरू परिवार ने मेरे पिता को कोई पद दान में नहीं दिया था। उन्होंने इसे अर्जित किया और इसके हकदार थे। क्या गांधी परिवार के लोग उन सामंतों की तरह हैं, जिनसे उम्मीद की जाती है कि उन्हें चार पीढ़ियों तक श्रद्धांजलि दी जाएगी?’ शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि वैसे वर्तमान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा क्या है? चुनाव से ठीक पहले शिव भक्त बन रहे हैं?
विज्ञापन
राहुल को परिभाषित करना मेरा काम नहीं
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा था कि राहुल गांधी को परिभाषित करना मेरा काम नहीं है। किसी व्यक्ति को परिभाषित करना संभव नहीं है। अगर कोई मुझसे मेरे पिता को परिभाषित करने के लिए कहता है, तो मैं अपने पिता की व्याख्या भी नहीं कर सकती। नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस की पूर्व नेता ने कहा था कि पार्टी नेताओं को इसका जवाब देना होगा। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा था कि कांग्रेस को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि साल 2014 और 2019 में राहुल गांधी बेहद बुरे तरीके से हारे थे, वह कांग्रेस का चेहरा थे। दो लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। अगर किसी नेता विशेष के नेतृत्व में कोई पार्टी लगातार हार रही है तो उसके बारे में सोचना जरूरी है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि पार्टी का चेहरा कौन होना चाहिए।

स्वीकार नहीं किया : शर्मिष्ठा मुखर्जी
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा को शानदार बताते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को गांधी-नेहरू परिवार ने कभी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा, यह शानदार खबर है, जिस तरह से पीवी नरसिम्हा राव को उनकी अपनी ही पार्टी ने नजरअंदाज किया और किनारे लगा दिया। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की लेकिन इस गांधी-नेहरू परिवार ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया और उनके निधन के बाद कांग्रेस कार्यालय में उनके शव को प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं दी। नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके प्रति उदारता और शालीनता दिखाई है।