{"_id":"67717ded7a9ff4ec270d58ac","slug":"politics-brother-abhijeet-response-to-sister-sharmishtha-congress-behaviour-after-pranab-mukherjee-death-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: बहन शर्मिष्ठा की पीड़ा पर भाई अभिजीत का जवाब, प्रणब मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस का बर्ताव कैसा? जानिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: बहन शर्मिष्ठा की पीड़ा पर भाई अभिजीत का जवाब, प्रणब मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस का बर्ताव कैसा? जानिए
Sun, 29 Dec 2024 10:21 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:21 PM IST
सार
कांग्रेस में कथित आंतरिक कलह और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी को लेकर शर्मिष्ठा मुखर्जी का बयान चर्चा में है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा का कहना है कि कांग्रेस में दरार आ चुकी है। उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए टिप्पणी की थी। अब पूरे प्रकरण में प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने बयान दिया है।
विज्ञापन
अभिजीत और शर्मिष्ठा मुखर्जी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस की संस्कृति, पुरानी घटनाओं, कद्दावर नेताओं के अंतिम संस्कार के समय हुई घटनाओं का जिक्र हो रहा है। टिप्पणी करने वाले लोगों में सबसे प्रमुख नाम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी का है। ताजा घटनाक्रम में प्रणब के बेटे अभिजीत ने कहा कि जब उनके पिता का निधन हुआ, उस समय कोरोना संबंधी प्रतिबंध लागू थे। इस कारण शव यात्रा और सामुदायिक समारोह की अनुमति नहीं मिली। प्रतिबंधों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने प्रणब मुखर्जी के अंतिम दर्शन किए थे।
CWC में शोक प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस ने भूल को सुधारा...
अभिजीत का बयान इस मायने में भी अहम है क्योंकि बेटी शर्मिष्ठा ने चार साल पहले 2020 में प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक न बुलाए जाने को लेकर पीड़ा साझा की थी। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि उनके पिता और पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर कांग्रेस ने एक शोक सभा आयोजित करने की जहमत भी नहीं उठाई थी। इस संबंध में अब बेटे अभिजीत ने कहा है कि कांग्रेस ने कार्यसमिति की बैठक बुलाकर शोक प्रस्ताव पारित नहीं किया। जहां तक मुझे पता है, ऐसी परंपरा भी नहीं रही है। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने इस भूल को सुधारा और वरिष्ठ नेताओं के निधन पर नियमित रूप से शोक प्रस्ताव पारित किए गए।
प्रणब मुखर्जी के निधन वाले साल 2020 में विषम परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बेटे अभिजीत ने कहा, जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हुआ, वो समय कोरोना महामारी (कोविड-19) का समय था। बकौल अभिजीत, 'बहुत सारे प्रतिबंध थे, इसलिए लोग इकट्ठा नहीं हो सकते थे...केजरीवाल के प्रशासन ने परिवार के किसी सदस्य को भी मिलने की अनुमति नहीं दी। परिवार और दोस्तों के केवल 20 लोग ही मौजूद थे। कांग्रेस भी एक रैली निकालना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सकी।'

प्रतिबंधों के कारण रैली नहीं निकाल सकी कांग्रेस#WATCH | Delhi: On the statement of daughter of former President Pranab Mukherjee, Sharmistha Mukherjee, Abhijit Mukherjee, son of former President Pranab Mukherjee says, " ...That was (when former President Pranab Mukherjee) died, covid time, there were a lot of restrictions… pic.twitter.com/HzbpFuxjO3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 29, 2024