फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   politics aap accuses government of working to keep modi as prime minister

Politics: 'पीएम मोदी को हमेशा प्रधानमंत्री बनाये रखने के लिए काम कर रही सरकार', आम आदमी पार्टी का आरोप

Thu, 13 Mar 2025 07:59 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Mar 2025 07:59 PM IST
सार

Politics: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पीएम मोदी को हमेशा प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए परिसीमन का सहारा ले रही है, जिसमें भाजपा के प्रभाव वाले राज्यों में सीटें बढ़ाई जा रही हैं।  

विज्ञापन
politics aap accuses government of working to keep modi as prime minister
संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमेशा देश का  प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके लिए परिसीमन का सहारा लिया जा रहा है। इसके अंतर्गत भाजपा के प्रभाव वाले राज्यों में ज्यादा सीटों की बढ़ोतरी की जाने की कोशिश की जा रही है, जबकि दूसरे दलों के प्रभाव वाले राज्यों की सीटों में कम बढ़ोतरी कर भाजपा को लाभ की स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है जिससे चुनावों में भाजपा को लाभ मिले। 2026 में प्रस्तावित डीलिमिटेशन के अंतर्गत देश की संसद में सीटों की संख्या बढ़कर 850 किये जाने का अनुमान है। हालांकि, इसके पहले जनगणना कराने का भी पेंच है जिसके कारण परिसीमन में देरी हो सकती है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आप के निशाने पर कांग्रेस: राहुल गांधी, खड़गे और भूपेश बघेल पर आप नेता नील गर्ग भड़के, सवालों की लगा दी झड़ी
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में भी सीटों की बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन प्रतिशत के लिहाज से पंजाब में कम सीटों की बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी दक्षिणी राज्यों के साथ है। तमिलनाडु जैसे राज्य भी आशंका जता रहे हैं कि नए परिसीमन के बाद संसद में उनकी ताकत घट सकती है जिसका असर उनकी राजनीति पर पड़ सकता है। ऐसे में यदि सरकार इस मुद्दे पर आगे बढ़ती है तो उसे बड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed