फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   politicas leaders rection on pm modi announced bharat ratna to chaudhary charan singh updates

भारत रत्न: विपक्ष ने सरकार के फैसले पर जताई खुशी; राजीव शुक्ला ने किया मनमोहन का जिक्र, जानें किसने-क्या कहा

Fri, 09 Feb 2024 04:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 04:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न देने का एलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किया। आइए जानते हैं तीन बड़ी हस्तियों को सम्मान मिलने की घोषणा पर नेताओं का क्या कुछ कहना है-

विज्ञापन
politicas leaders rection on pm modi announced bharat ratna to chaudhary charan singh updates
राजनीतिक नेताओं ने भारत रत्न पर क्या कुछ कहा जानें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'एक्स' पर इसका एलान किया। आइए जानते हैं तीन बड़ी हस्तियों को सम्मान मिलने की घोषणा पर नेताओं का क्या कुछ कहना है-

विज्ञापन


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं।'

हम बराबर दलगत राजनीति...
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित करने पर रक्षा राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम बराबर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ही इस प्रकार के फैसले लेते हैं।'
विज्ञापन


दिल जीत लिया
राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष और चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने केंद्र के फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर कहा, ‘दिल जीत लिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने की थी भारत रत्न की मांग
वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘बहुत बधाई और चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने की थी। जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है। मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने के निर्णय हेतु मैं भारत सरकार का हृदय से अभिनंदन करता हूं। कृषि जगत व किसान भाइयों के सर्वविद उत्कर्ष के लिए चौधरी के द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता व ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया, वे हमारे समाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों के सच्चे प्रतिनिधि हैं। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने संघर्ष किया। उनकी राजनीतिक विरासत से सृजित अनेक राजनीतिक दल आज हमारे लोकतंत्र को सशक्त व समृद्ध कर रहे हैं। राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को समर्पित इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूँ और चौधरी चरण सिंह का अभिवादन करता हूँ।

लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति समर्पित रहे चौधरी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को सम्मानित किए जाने की घोषणा से अत्यंत प्रसन्नता हुई। आजीवन किसानों के लिए समर्पित चौधरी साहब ने किसान कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। चौधरी साहब जीवनपर्यंत लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने आपातकाल का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने अपने निर्णयों से पूरे देश को यह बताया कि किसान का बेटा देश के भरण-पोषण से लेकर नीतिगत निर्णय भी ले सकता है। चौधरी साहब के सम्मान के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों और मेहनतकश लोगों को सम्मानित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।'

कांग्रेस की सरकार ने नहीं दिया सम्मान
भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। कांग्रेस की सरकार ने कभी इन लोगों को सम्मान नहीं दिया। 
 

प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा सांसद हरनाथ यादव ने कहा, 'मैं पीएम मोदी के इस फैसले का स्वागत करता हूं। मैंने 2020 में संसद में यह मांग उठाई थी।'

यह दुखद है कि उस टीम में...
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला कहते हैं, 'यह अच्छी बात है कि देश में सबसे बड़ा आर्थिक सुधार लाने वाले पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना है। लेकिन यह दुखद है कि उस टीम में मनमोहन सिंह भी थे, जिनके कार्यकाल में वे (भाजपा) श्वेत पत्र लेकर आए। हम पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हैं।'

एक प्रमुख किसान नेता
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, 'मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। चौधरी चरण सिंह एक प्रमुख किसान नेता थे। देश और खासकर यूपी का हर किसान इस फैसले से खुश है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।'

तेलंगाना के नेताओं ने भी जताई खुशी
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा, 'धरती के पुत्र नरसिम्हा राव को भारत रत्न देना तेलंगाना के लोगों का सम्मान है।' केसीआर ने बीआरएस की मांग का सम्मान करते हुए पी वी नरसिंह राव को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा, 'मैं महसूस करता हूं कि महान राजनेता और बहुभाषाविद् नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलना कांग्रेस और तेलंगाना के लिए गर्व की बात है। केंद्र का धन्यवाद जिसने लंबे समय बाद हमारे प्रयास और लड़ाई को मान्यता दी।'

बीआरएस एमएलसी के. कविता ने कहा, 'पीवी नरसिम्हा राव गारू तेलंगाना की धरती के सपूत हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर पीवी नरसिम्हा राव गारू की प्रतिमा स्थापित की है। आज भारत रत्न दिया जा रहा है, हम बहुत खुश हैं।'
 

एमएसएसआरएफ ने पीएम मोदी का जताया आभार
एम एस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन(एमएसएसआरएफ) ने स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया है। फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा कि यह कदम सभी के लिए खाद्य पोषण और आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके अथक परिश्रम के लिए एक बड़ी मान्यता है। बता दें स्वामीनाथन जिनकी पिछले साल 28 सितंबर को 98 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी, को व्यापक रूप से भारत को 1960 के दशक में खाद्यान्न आयात के लिए यूएस पर निर्भर सूखे से पीड़ित देश से 1971 में खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर घोषित करने के लिए जाना जाता है।

आंध्र प्रदेश के CM रेड्डी ने कहा- तेलुगु भाषी लोगों के लिए सम्मान की बात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इसे सभी तेलुगु भाषी लोगों के लिए सम्मान बताया। रेड्डी ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि यह सभी तेलुगु भाषी लोगों के लिए सम्मान की बात है क्योंकि उच्च राजनीतिक और नैतिक मूल्यों वाले राजनेता और विद्वान को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला है, जिसके वह हकदार थे और यह चौतरफा प्रशंसा का पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed