फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political war in Karnataka: BJP demands resignation of Kumaraswamy, BJP MLA will lay out at assembly

कर्नाटक संकट: कुमारस्वामी के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा, विधानसभा के बाहर आज धरना देंगे विधायक

Wed, 10 Jul 2019 04:24 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 04:24 AM IST
सार

  • विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का धरना
  • राज्यपाल से मिलेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
  • कांग्रेस-जेडीएस के 14 विधायक इस्तीफा दे चुके 

विज्ञापन
Political war in Karnataka: BJP demands resignation of Kumaraswamy, BJP MLA will lay out at assembly
एचडी देवगौड़ा के घर बैठक(File Photo) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में विधायकों के लगातार हो रहे इस्तीफों के बाद भाजपा मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर हमलावर है। भाजपा उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ गई है। पार्टी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मामले में तत्काल दखल देने की मांग की है। गौरतलब है कि अब तक कांग्रेस और जदएस के 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति बना रहे हैं। येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि हमारे विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा के बाहर सभी विधायक धरना देंगे। 
विज्ञापन


इस बीच, कर्नाटक भाजपा के महासचिव अरविंद लिंबावली ने कहा कि बुधवार दोपहर एक बजे भाजपा का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा। हम उनसे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं। राज्यपाल और स्पीकर के मिलने के बाद हम आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद भाजपा के पास 224 सदस्य वाली विधानसभा में 107 विधायकों का समर्थन हो गया है। अगर 14 बागी विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया जाता है तो सरकार के पास 102 विधायक ही रह जाएंगे। ऐसे में भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। 

बागी विधायक मुंबई लौटे, शिवकुमार मनाने आएंगे  

Political war in Karnataka: BJP demands resignation of Kumaraswamy, BJP MLA will lay out at assembly
Karnataka political crisis - फोटो : PTI

कर्नाटक की कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार से बगावत कर चुके विधायक मंगलवार शाम वापस मुंबई लौट आए। पहले ऐसी खबरें थीं कि विधायकों को गोवा ले जाया गया है। हालांकि एक कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल ने दावा किया है कि वह मुंबई छोड़कर कहीं गए ही नही थे।

इस बीच, बागी विधायक इस्तीफा वापस लेने के मूड में नहीं है। कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा कि इस्तीफा वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता। हमने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और हम किसी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। इस बीच, कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार बागी विधायकों से बात करने बुधवार को मुंबई पहुंचेंगे।

कांग्रेस की बैठक से 20 विधायक नदारद

कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में 11 इस्तीफा देने वाले विधायकों समेत 20 विधायक शामिल नहीं हुए। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि सात विधायकों ने स्वास्थ्य व अन्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर मंजूरी ली थी, लेकिन राज्य के सियासी हालातों को देखते हुए विधायकों का नदारद रहना सवाल खड़े करता है।

बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि बागी विधायकों पर दलबदल कानून लागू होता है और मुझे उम्मीद है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा। हालांकि स्पीकर ने कांग्रेस नेताओं को उनके समक्ष 11 जुलाई तक सुबूत पेश करने को कहा है।

सिद्धारमैया बोले, पीएम और गृहमंत्री भी शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय स्तर के नेता भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि जब से कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस की सरकार बनी है, भाजपा लगातार उसे गिराने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed