फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   political uproar on saffron terrorism between bjp and congress after mecca masjid blast verdict

भगवा आतंकवाद पर अब सियासी महाभारत, भाजपा ने पूछा- कैंडल मार्च निकाल कर माफी मांगेंगे राहुल?

Mon, 16 Apr 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
political uproar on saffron terrorism between bjp and congress after mecca masjid blast verdict
असीमानंद - फोटो : file photo
मक्का मस्जिद बम विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट द्वारा पांच आरोपियों को बरी करने के बाद एक बार फिर भगवा आतंकवाद पर सियासी महाभारत शुरू हो गई है। कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने भगवा आतंकवाद की थ्योरी देने वाले तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर मुकदमा दर्ज करने और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाने वाली कांग्रेस ने हथियार डाल दिए हैं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि चिदंबरम के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज होना चाहिए। गांधी परिवार को हिंदू विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद की थ्योरी दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की साजिश थी। अब जब कोर्ट ने इसे नकार दिया है तो ऐसे में सरकार को चिदंबरम के खिलाफ हिंदुओं को बदनाम करने और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मूल रूप से हिंदू विरोधी पार्टी रही है। इस मामले के जरिए पार्टी ने हिंदुओं को दुनिया में बदनाम किया। कर्नाटक में लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देकर कांग्रेस हिंदुओं को बांटना चाहती है। उन्होंने पूछा कि क्या अब राहुल गांधी कैंडल मार्च निकाल कर हिंदुओं से माफी मांगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर फैसला आने के बाद कांग्रेस ने पहले तो आक्रामक रुख अपनाया लेकिन बाद में अदालत के फैसले का सम्मान करने की बात कह कर हथियार डाल दिए। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पहले एनआईए की भूमिका को कठघरे में खड़ा किया।


उन्होंने राजनीतिक दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया ने कहा कि भगवा या हिंदू आतंकवाद नहीं होता। पार्टी के किसी नेता ने अतीत में ऐसा नहीं कहा था। उन्होंने कोर्ट के फैसले के सम्मान करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed